बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। इसी के साथ निजी जिंदगी में अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। फिलहाल आज आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। 19 अक्टूबर को 2012 में आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की जर्नी शुरू की थी और मौजूदा समय में वह सिनेमा में निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। आज एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे होने के मौके पर पोस्ट साझा की है।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, हर दिन बेहतर बनने का किया वादा
आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे करने पर अपने इंस्टाग्राम से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर पोज करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "आज 10 साल...और हर एक दिन के लिए मैं बहुत आभारी हूं!!! मैं और बेहतर बनने का वादा करती हूं- गहरे सपने-और ज्यादा मेहनत !!!!! इस मैजिक के लिए शुक्रिया, प्यार प्यार और सिर्फ प्यार"।
Inspirational Story: कप-प्लेट धोने वाले ग्वालियर के लड़के की कहानी, लगातार मेहनत से बना सिनेमा का नामी सितारा
आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन से लेकर जान्हवी कपूर और जोया अख्तर ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए, तो वहीं धर्मा मूवीज की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया- "गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, दीवाने सारे दिल 10 साल पहले हो गए थे! हमारी शाइनिंग स्टूडेंट को बधाई"। बता दें कि आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई थी।
Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्दी ही हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के हाथ में 'बैजू बावरा', रॉकी और 'रानी की प्रेम कहानी' जैसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।