बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी बेटी के नाम का भी एलान कर दिया है। दादी नीतू कपूर की पसंद पर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। वहीं, इस साल अभी तक कई सेलिब्रिटीज की जिंदगी में नन्हे मेहमानों ने अपने कदम रखे, जिनके नाम सितारों ने काफी यूनिक रखे हैं। फिल्मी सितारे अक्सर अपने बच्चों का नाम सबसे अलग और हटकर रखते हैं। आजकल ये ट्रेंड चल रहा है कि माता-पिता खुद से मिलता-जुलता कोई शब्द लेकर बच्चे का नाम बनाते है, जिसका अर्थ भी काफी दिलचस्प होता है। आइए जानते है, हाल में पैरेंट्स बने इन सेलेब्स के बच्चों के नाम और उनका मतलब।
Celebs Baby Name: आलिया की बेटी ‘राहा’ तो देबिना की ‘लियाना’, जानें सेलेब्स के बच्चों के यूनिक नाम का मतलब
आलिया भट्ट -रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का नाम उनकी दादी ने 'राहा' रखा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ बेटी का नाम बताया था, जिसके कई सारे अर्थ हैं। 'स्वाहिली' में इस नाम का अर्थ 'जॉय' है, 'संस्कृत' में राहा एक 'कबीला' है, बांग्ला में 'आराम' और 'राहत' है, वहीं 'अरबी' में इसका नाम का अर्थ 'शांति' है। यानी की कुल मिलाकर इस नाम का अर्थ 'खुशी', 'आजादी' और 'आनंद' है।
Bijli Song Out: 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म का पहला गाना 'बिजली' रिलीज, कियारा के ठुमकों पर फिदा दिखे विक्की कौशल
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा इस साल अगस्त में एक बच्चे के माता-पिता बने थे। अभिनेत्री ने एक महीने बाद अपने बेटे के नाम को इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर बताया था। उन्होंने बेटे का नाम 'वायु' रखा, जिसका 'संस्कृत' में 'हवा' होता है। यह नाम हिन्दू पौराणिक कथाओं में 'हवाओं के भगवान' और 'सांसों के देवता' से संबंधित हैं।
Aamrapali Dubey: 24 घंटे में मिला आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान, अभिनेत्री ने जताया यूपी सरकार का आभार
बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर
टेलीविजन अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यार और मां के आशिर्वाद से यह खुशी हमें मिली हैं और यह दिव्य है'। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'देवी' रखा। संस्कृत में इस शब्द का अर्थ 'दिव्य महिला' या 'देवी' है।
Drishyam 2: अजय-तब्बू की जोड़ी ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं ये जोड़ियां, दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
टेलीविजन के राम और सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी पहली बेटी का नाम 'लियाना' रखा है। फ्रेंच में इस नाम का मतलब 'बांधना' है। भारत में यह नाम आम नहीं है, लेकिन पश्चिमी देशों में यह एक आम नाम है। बता दें, इस कपल ने 11 नवंबर को अपने दूसरे बेटी का स्वागत किया है, जिसका अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है।
Malaika Arora: चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' शूट करना नहीं था आसान, मलाइका की इस बात से डरे हुए थे शाहरुख खान