अभिनेता अली फजल बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री की कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिस वजह से फैंस अली फजल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी राज कर रहे हैं। वह ‘मिर्जापुर’ और ‘रे’ जैसी बेव सीरीज से फैंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स की भी वाह-वाह लूट चुके हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। अली बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को डेट कर रहे हैं।
अली और ऋचा चड्ढा साल 2020 में शादी कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दोनों को अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी। हालांकि, दोनों अपने इंटरव्यूज में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताते रहते हैं। लेकिन अली फजल ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि, वह अपनी शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बुलाना चाहते हैं। अली ने इसकी वजह भी बताई थी।
2 of 5
ali fazal
- फोटो : amar ujala
अली फजल ने मैगजीन ‘Cosmopolitan’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। इस इंटरव्यू में अली से उनकी शादी से जुड़ा एक मजेदार सवाल किया गया था। अली से पूछा गया था कि, क्या वह अपनी शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बुलाएंगे या नहीं? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया था।
3 of 5
Richa chadha and Ali fazal
अली ने अपने जवाब में कहा था कि वह अपनी शादी का कार्ड अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को जरूर भेजना चाहेंगे। अली ने कहा, ‘हां, मैं सच में अपनी शादी का कार्ड एक्स गर्लफ्रेंड को भेजूंगा। उन्हें देखना चाहिए कि, वे क्या मिस कर रही हैं (हंसते हुए)। लेकिन मुझे लगता है कि, मैं अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ गया हूं। और अब पीछे देखने का कोई मतलब नहीं है।’
4 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की थी। अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने एक रिलेशनशिप को भूलना चाहता हूं। वो रिश्ता सड़ गया था मैं जानता हूं हम सभी इस दौर से गुजरे हैं। वो रिश्ता खिंचते- खिंचते सड़ गया। उन चीजों के जाने के बाद आपको अच्छा महसूस नहीं होता है क्योंकि आपने उसमें बहुत समय दिया होता है। फिर भी मैं अपनी जिंदगी के उस हिस्से को भी याद रखना चाहता हूं।'
5 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल और ऋचा चड्ढा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। यहां पर दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे, जिसके बाद दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की लव स्टोरी की मजेदार बात ये है कि, ऋचा को प्यार करने के बाद भी अली ने एक्ट्रेस को प्रपोज नहीं किया था। ऐसे में जब ऋचा ने अली को पहली बार 'आई लव यू' बोला था तब एक्टर ने इसका जवाब देने में पूरे 3 महीने का समय लगा दिया था।