सलमान खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी झोली हमेशा ही फिल्मों से भरी रहती है। इस वक्त सलमान जहां माल्टा में 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस बीच इन दोनों स्टार्स से जुड़ी ऐसी खबर आई है जो बेशक सलमान के फैंस को थोड़ा परेशान जरूर कर सकती है।
सलमान और अक्षय दोनों ही स्टार्स कमाई के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। साल 2017 के आंकड़ों के मुताबिक दंबग खान की सालाना कमाई करीब 37 मिलियन डॉलर थी तो वहीं अक्षय कुमार की सालाना कमाई 35.5 मिलियन डॉलर। लेकिन हाल ही में 'फोर्ब्स' ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें अक्षय कुमार ने कमाई के मामले में दबंग खान को पीछे छोड़ दिया है।
मशहूर मैग्जीन 'फोर्ब्स' ने एक लिस्ट जारी है जिसमें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम शुमार है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कमाई के मामले में सलमान खान से आगे अक्षय कुमार निकल गए हैं।
4 of 5
saleem khan and salman khan
लिस्ट के मुताबिक पहले नंबर पर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी है जिनकी कमाई सालाना 239 मिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर ड्वायन जॉन्स , तीसरे नंबर पर एवेंजर्स एक्टर रॉबर्ट डावनी जूनियर हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सातवें नंबर पर हैं जिनकी सालाना कमाई 40.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। वहीं सलमान खान 9वें नंबर पर जिनकी कमाई 38.5 मिलियन डॉलर है।
'फोर्ब्स' मैग्जीन की इस लिस्ट के मुताबिक सलमान खान और अक्षय कुमार की कमाई में ज्यादा अतंर है जो कि साल 2017 के मुताबिक काफी अधिक है। आपको बता दें, सलमान खान और अक्षय कुमार की इस साल केवल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। सलमान की 'रेस 3' और अक्षय की हाल ही में रिलीज 'गोल्ड'।