पहले 15 अगस्त को 'मिशन मंगल', फिर अक्टूबर में 'हाउसफुल 4' और दिसंबर में 'गुड न्यूज'। खिलाड़ी कुमार अक्षय की इस साल की फिल्मों का लाइनअप। अगले साल की शुरुआत होगी फिल्म 'सूर्यवंशी' से फिर 'लक्ष्मी बॉम्ब' और हाल ही में एलान की गई 'इक्का' व 'बच्चन पांडे' इनके बाद आएंगी।
2 of 5
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इतनी सारी फिल्मों पर काम और एलान कर चुके अक्षय कुमार की अब एक और फिल्म का खुलासा हो चुका है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक नीरज पांडे के साथ जुड़ने वाले हैं। फिल्म में अक्षय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो नीरज पांडे की इस फिल्म की कहानी अजीत डोभाल के करियर के इर्द-गिर्द ही होगी। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और रिसर्च चल रही है। वहीं शूटिंग शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है। सूत्रों के मुताबिक, नीरज पांडे सबसे पहले अजय देवगन के साथ फिल्म 'चाणक्य' पूरी करेंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ महीने पहले की थी।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय को भी अपने कुछ प्रॉजेक्ट्स पूरे करने हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने से पहले टीम स्क्रिप्ट को फाइनल करके लॉक करना चाहती है। एक्टर अक्षय कुमार और नीरज पांडे पहले भी कई फिल्मों पर एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी 'स्पेशल 26' और 'बेबी' और 'रुस्तम' जैसी हिट फिल्में दे चुकी है।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
पिछले दिनों अक्षय कुमार और भूषण कुमार के बीच मन-मुटाव की खबरें आई थीं । इसको लेकर फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था, "हमारे बीच कोई दिक्कतें नहीं है। बल्कि भूषण जी तो खुद कुछ दिन पहले ही मेरे दफ्तर आए थे, हम साथ में एक फिल्म भी प्लान कर रहे हैं।"