मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं । लोग जानना चाहते हैं कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति के बेटे की शादी में क्या-कुछ हो रहा है । आकाश और श्लोका की शादी का जश्न पिछले 15 दिन से चल रहा है । हर दिन कोई ना कोई रस्म अदा की जाती है । गुरुवार को आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी हुई ।
इस सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । एक वीडियो में श्लोका के दोस्त और रिश्तेदार डांस करते दिख रहे हैं । वहीं वेन्यू की कुछ तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि मेहंदी का फंक्शन कितना रॉयल रहा होगा ।
इस कार्यक्रम में आकाश अंबानी फन मूड में नजर आए थे । मीडिया को पोज देते हुए आकाश ने कहा था कि श्लोका का स्माइल अच्छे से निकालना, वो बहुत नर्वस हो जाती है। जब आकाश को अकेले फोटो खिंचवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'शादी हो रही है, बर्थडे नहीं है। अब हम दो जिस्म एक जान हैं। इस पर श्लोका शरमा गईं ।'