बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और खुशमिजाज एक्ट्रेस में सबसे पहले काजोल का नाम लिया जाता हैं। काजोल और अजय देवगन, बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इसके विपरीत अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा लाइमलाइट, ट्रेंड और ग्लैमर की चकाचौंध से कोसों दूर हैं।
15 साल की निसा सिंगापुर के यूनाइडेट वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ती है। फिलहाल निसा का स्कूल बोर्डिंग की सुविधा दे रहा है लेकिन मीडिया की लाइमलाइट से दूर निसा हमेशा से अपने घर में रहना चाहती हैं और इसलिए काजोल और अजय मिलकर उनको सिंगापुर में ही घर वाली फीलिंग देना चाहते हैं।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय और काजोल ने निसा के लिए सिंगापुर में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। खबर है कि नए साल में ही निसा अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि निसा यहां अकेली रहेंगी या फिर किसी के साथ।
कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। काजोल चाहती हैं कि निसा अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस रहें और इसलिए उन्होंने अपनी लाडली बेटी के लिए करोड़ों का फ्लैट खरीदा है।
बता दें कि अजय देवगन और काजोल की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया लेकिन दोनों को पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय इन दिनों एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं काजोल हाल ही में फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आईं थीं।