ऐश्वर्या राय दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं हैं। माना जाता है कि ऐश्वर्या राय जिस भी फिल्म में होती है, अपने किरदार के लिए वह खुद को वैसा ही ढाल लेती हैं। आज ऐश्वर्या राय से जुड़ा हम आपको ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं। फिल्म देवदास तो आपको याद ही होगी। शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में न सिर्फ शानदार एक्टिंग की बल्कि धमाकेदार डांस का तड़का भी लगाया। गाना डोला रे डोला हो या फिर मार डाला दोनों ही अभिनेत्रियों ने डांस में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लगातार डांस करने की वजह से दोनों ही अभिनेत्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की ऐश्वर्या राय के कानों से खून तक बहने लगा था। जानिए देवदास फिल्म से जुड़े इस किस्से के बारे में।
किस्सा: जब ऐश्वर्या राय के कानों से बहता रहा खून, लहूलुहान होने के बाद भी करती रहीं फिल्म के लिए डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन