देश दुनिया में अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा की 2 दिसम्बर को शादी है। लेकिन बरेली स्थित उनके आवास पर सेलिब्रशन का कोई नामोनिशान नहीं है। हालांकि दूर दराज से बरेली आए लोग प्रियंका चोपड़ा की न सही उनके घर की ही एक झलक पाने को बेताब हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra Bareilly house
- फोटो : amar ujala
सीतापुर से किसी काम के सिलसिले में बरेली आए गौरव कुमार और अमन यादव ने प्रियंका चोपड़ा के आवास के साथ बारी बारी से अपनी सेल्फी क्लिक की। कहा कि वर्षों से वह बरेली आ रहे हैं लेकिन प्रियंका का आवास नहीं देखा। शादी पर घर की रौनक देखने के लिए बड़ी आस लेकर आए थे लेकिन सन्नाटा पसरा देख उनकी उम्मीद निराशा में बदल गई है।
3 of 5
priyanka chopra Bareilly house
- फोटो : amar ujala
हालांकि घर देख लेना और डरते डरते घर के साथ सेल्फी निकालना भी उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सीतापुर जाकर वह इस तस्वीर को परिवार और दोस्तों को दिखाकर तारीफें बटोरेंगे। प्रियंका के बरेली वाले घर के केयर टेकर प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि पिछले साल प्रियंका की मां 2 घण्टे के लिए आई थीं। हर साल उत्तराखंड स्थित शिव बाबा हैडा खान के दर्शन के लिए जाती हैं। चुपचाप बरेली आकर घर की स्थिति देखती हैं और फिर रवाना हो जाती हैं।
4 of 5
priyanka chopra Bareilly house
- फोटो : amar ujala
प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि प्रियंका और निक शादी के बाद हैडाखान दर्शन के लिए जाने की संभावना जताई है। कहा कि प्रियंका का परिवार और खुद प्रियंका ने अपनी तरक्की के लिए यहां मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई। बरेली क्लब में मिस मई क्वीन बनना हो या मिस वर्ल्ड का ताज सब मन्नते पूरी हुई। जिसकी वजह से उनके परिवार का एक न एक सदस्य यहां दर्शन को जाता है। शादी के बाद भी वहां जाने की शत प्रतिशत सम्भावना जताई है।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : TOI
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। मेहमानों के ठहरने से लेकर दूल्हे की एंट्री के खास इंतजाम किए गए हैं। यह दोनों हिंदू और क्रिश्चियन दो रीतियों शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी करेंगे जबकि 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से।