करण जौहर श्रीदेवी के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे और इसके लिए एक संवेदनशील और दमदार स्क्रिप्ट खोज रहे थे। करण जौहर ने इस सिलसिले में एक्ट्रेस से बात भी कर ली थी। सालों बाद जब उन्हें एक स्क्रिप्ट मिली तो श्रीदेवी ने ही दुनिया को अलविदा कर दिया। श्रीदेवी की जगह कोई नहीं ले सकता, यह सोचकर फिल्म मेकर ने प्रोजेक्ट को बंद करने तक का फैसला ले लिया था। मगर अब खबर आई है कि करण जौहर ने खास वजह से इस पर दोबारा काम शुरू कर दिया है और इसके लिए एक अन्य दमदार अदाकारा को अप्रोच किया है।
'बॉलीवुड लाइफ' की खबर के मुताबिक करण जौहर ने अपनी फिल्म 'शिद्दत' के लिए माधुरी दीक्षित को वह रोल ऑफर किया है जो श्रीदेवी करने वाली थीं। फिल्म मेकर ने इस फिल्म पर काम दोबारा इसलिए शुरू किया क्योंकि वह इसके जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। फिल्म 'शिद्दत' की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित होगी।
करण जौहर की फिल्म 'शिद्दत' मल्टी-स्टारर है। इसके लिए वरुण धवन, आलिया भटट्, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम फाइनल हो चुका है। अगर माधुरी दीक्षित ने फिल्म का ऑफर मान लिया तो करीब 20 सालों बाद उनकी और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा वह फिल्म 'टोटल धमाल' में भी दिखेंगे। हालांकि, इस फिल्म में माधुरी के अपोजिट अनिल कपूर नजर आएंगे।
गौरतलब है कि फिल्म 'शिद्दत' में चौधी बार वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखेगी। इससे पहले दोनों फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म 'शिद्दत' का निर्देशन '2 स्टेट्स' फेम अभिषेक वर्मन करेंगे।
5 of 5
Sridevi
- फोटो : Instagram
बता दें कि अमेरिका के ऑस्कर के बाद अब 16वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (IFFLA) में भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यहां उनकी सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्क्रीनिंग की जाएगी। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी।