रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 के ट्रेलर के बाद अक्षय कुमार का बेहद खतरनाक लुक सामने आया है। ये लुक 2.0 के नए पोस्टर में दिखाई दे रहा है, जोकि आज रिलीज हुआ है। पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक बहुत ही डरावना लग रहा है। इसे देखकर ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है की इस फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : twitter
इसे पहले भी इस फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके है, लेकिन यह पहली बार है जिसमें अक्षय अकेले नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद किया गया था। रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म से 400 -500 करोड़ कलेक्शन की उम्मीद है।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : twitter
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा '' फिल्म में मैंने किरदार के लिए जितना मेकअप किया, उतना अपनी अब तक की जिंदगी में कभी नहीं किया था ।' 'यह एक बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। इसके लिए लगभग 4 घंटे का मेकअप करने की जरूरत थी और दूसरा डेढ़ घंटा इसे छुड़ाने में लगता था। वो दो घंटे से तमिल बोलने की तैयारी कर रहे थे ।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : twitter
ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय और रजनीकांत एक साथ नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म से करण जौहर जुड़ गए हैं। करण इस फिल्म का हिंदी वर्जन प्रोड्यूस करेंगे। इसे पहले भी करण ने फिल्म बाहुबली का हिंदी वर्जन प्रोड्यूस किया था, जिसके लिए करण को बेस्ट प्रोड्यूसर का अवार्ड दिया गया था। देखना ये होगा कि बाहुबली जैसी सफलता 2.0 भी दोहराती है क्या।
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : twitter
इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है । डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 600 करोड़ की लागत से बनाया गया है। फिल्म में रजनीकांत ने 12 किलो का रोबोटिक सूट पहना है ।