90 के दशक में बॉलीवुड सेंसेशन बन फैंस को दीवाना बनाने वाली रंभा सालों बाद फिर चर्चा में आई हैं । 100 से ज्यादा फिल्में करने वाली रंभा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं । 39 साल की रंभा ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करके दी ।
सलमान खान की इस पॉपुलर हीरोइन को पति से मिला था धोखा, 39 की उम्र में तीसरी बार हुई प्रेग्नेंट
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ये बहुत खुशी का पल है । मैं ये खुशखबरी आप सबके साथ शेयर करना चाहती हूं । मैं प्रेग्नेंट हूं और हम तीसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं । बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं । मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं । मेरी और मेरे परिवार के लिए दुआ करें ।'
रंभा ने सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन' जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं । रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी कई फिल्में की थीं । साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी और फिर फिल्मों से उन्होंने संन्यास ले लिया ।
A post shared by RambhaIndrakumar💕 (@rambhaindran_) on
रंभा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी लेकिन 90 के दशक में वो बॉलीवुड में टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं । बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे। लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी ।
उनकी झोली में सिर्फ छोटे रोल ही रह गए थे । ये रोल करने के बजाय रंभा ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली । शादी के बाद रंभा पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं ।