सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में कई सारे चेहरों को काम दिलवाया है। इस लिस्ट में एक्टर से लेकर एक्ट्रेस भी शामिल हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाईजान अब सिनेमाजगत की इस नई हीरोइन पर मेहरबान है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने अपने कैंप में इस एक्ट्रेस को एंट्री दिलाई है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड हैं।
2 of 5
Nushrat Bharucha
- फोटो : file photo
रिपोर्ट के मुताबिक 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (Sonu Ke Titu Ki Sweety) फिल्म में काम कर चुकीं नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) सलमान खान के बैनर तले बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म की कास्टिंग अभी हो रही है। वहीं शूटिंग जल्दी शुरू हो सकती है। इस बीच 'मुंबई मुरर से एक सूत्र ने बताया कि राज सांडिल्य इस फिल्म के डायलॉग लिखेंगे। राज सांडिल्य वहीं है जो नुसरत और आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल को डायरेक्ट कर रहे हैं।'
3 of 5
nushrat bharucha
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म लव स्टोरी होगी जिसमें वेडिंग ड्रामा दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली में जल्दी शुरू होने वाली है। सलमान के साथ काम करने का मौका कई स्टार्स की हसरत रहती है। हाल ही में सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले दो स्टार्स को लांच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नूतन की पोती प्रनूतन और जहीर इकबाल हैं।
4 of 5
notebook
- फोटो : file photo
इस फिल्म का नाम 'नोटबुक' है। इससे पहले सलमान खान ने 'भारत' फिल्म में दिशा पाटनी को काम करने का मौका दिलाया है। इस बीच दिशा के हाथ एक और लग गई है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'किक 2' है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी कुछ दिन पहले साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस जाते हुए दिखाई दी थीं। कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की साजिद के ऑफिस में जाने का कनेक्शन इसी 'किक 2' से जुड़ा है।
5 of 5
Salman Khan and Disha Patani
- फोटो : file photo
'भारत' फिल्म में दिशा पाटनी के सलमान की बहन का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में दिशा के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी हैं। सलमान के साथ दिशा की यह पहली फिल्म है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। कटरीना से पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थी। प्रियंका के आखिरी मौके पर इस फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद कटरीना को लिया गया।