देश के विभिन्न हिस्सों में CAA और NRC का विरेध जारी है। तो वहीं बॉलीवुड में भी इसकी आग अब तक ठंडी नहीं हुई है। अभी भी आए दिन बॉलीवुड की तरह से कोई ना कोई किसी ना किसी तो तंज कसता ही रहता है। हाल ही में अभिनेता रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में सिंगर अदनान समी पर तंज कसा था। तो वहीं अब अदनान ने रजा मुराद पर पलटवार किया है।
2 of 5
Adnan Sami
- फोटो : Social Media
रजा के द्वारा खुद को इस मुद्दे में घसीटा जाना अदनान को रास नहीं आया और उन्होंने भी रजा मुराद पर पलटवार कर दिया। रजा मुराद ने अपने एक इंटरव्यू में अदनान समी को भारतीय नागरिकता देने पर सवाल उठाए थे। रजा मुराद इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार हैं शायद अदनान को भी उनसे ऐसी उम्मीद नहीं होगी। इसीलिए उन्होंने भी इस बात का जवाब देना मुनासिब समझा।
अदनान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए रजा का ये इंटरव्यू शेयर करते हुए ट्वीट किया है। अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने सोचा था कि ये आदमी एक विलेन है और सिर्फ फिल्मों में बकवास करता है!!' अदनान का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि रजा मुराद ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'ये कानून हमारे संविधान के विपरीत है। सरकार को इस कानून को रोल बैक करना चाहिए। अदनान समी को नागरिकता दे सकते हो तो औरों को क्यों नहीं? उनके वालिद ने तो हम पर 1965 की जंग में बमबारी की थी।'
5 of 5
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी। इसकी मांग उन्होंने खुद ही की थी। जिसके बाद हाल ही में लागू हुए इस कानून पर अदनान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'CAA उन धर्म के लोगों के लिए है जिन्हें धर्मशासित देशों में प्रताड़ित किया जा रहा है। मुस्लिम लोगों को अपने धर्म के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है।'