60 और 70 के दशक की मशहूर हीरोइन वैजयंती माला अक्सर किसी ना किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं । इसके अलावा वैजयंती माला 83 की उम्र में भी डांस परफॉर्मेंस देती हैं । वैजयंती एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं । हाल ही में वैजयंती माला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
2 of 5
वैजयंती माला
- फोटो : social media
वैजयंती माला इन दिनों दुबई में हैं और वो गोल्फ खेलती नजर आईं । वैजयंती माला 83 साल की हैं और ववो ऐसे गोल्फ खेल रही हैं जैसे कोई प्रोफेशनल गोल्फर हों । उनका गेटअप भी कमाल का है। उनकी इस फोटो को उनकी एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वैजयंती की ये तस्वीरें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
3 of 5
वैजयंती माला
- फोटो : social media
बता दें कि वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनमें एक्टिंग का गुण अपनी मां से आया। उनकी मां 40 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 7 साल की उम्र में ही वैजंती माला ने 1940 में वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था।
4 of 5
वैजयंती माला
- फोटो : social media
इसके अलावा 13 साल की उम्र में तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। वैजयंती माला ने न केवल साउथ फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के नाम मधुमति, नया दौर, लीडर , 'लड़की' 'नागिन' 'बहार' वड़कई' ,ज्वैल थीफ 'जीवितम', और संगम हैं।
5 of 5
वैजयंती माला
- फोटो : Twitter
वैजयंती माला ने साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी कर ली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली । वैजयंती माला का एक बेटा भी है जिसका नाम सुचींद्र बाली है । साल 2007 में उनकी ऑटोबायोग्राफी भी आई थी ।