{"_id":"5ce3adfabdec2206fc126ce1","slug":"actress-payal-rohatg-support-vivek-oberoi-objectionable-tweet-on-aishwarya-rai-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित मीम पर ट्रोल हुए विवेक के समर्थन में उतरीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-PM मोदी की बायोपिक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादित मीम पर ट्रोल हुए विवेक के समर्थन में उतरीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-PM मोदी की बायोपिक...
Tue, 21 May 2019 02:52 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता सलमान खान पर एक कटाक्ष भरा ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। हालांकि उन्होंने एक दिन बाद अपने इस ट्वीट पर माफी मांग ली है, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट का समर्थन किया है। साथ ही उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है।
Trending Videos
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह न केवल विवेक ओबेरॉय का समर्थन करते दिख रही हैं बल्कि उनकी आलोचना करने वालों को आड़े हाथ भी लिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि कुछ महिलावादी लोग विवेक ओबेरॉय की आलोचना कर रहे हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय ने केवल एक कार्टून शेयर किया था जो ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़ा हुआ था।
#NCWIndia एक biased platform है। Jaya Bachchan जी आपका reaction, यह जो chaos अगर Vivek Oberoi ने जानबूचकर create किया है या फिर एक मज़ाक़ को नक़ली feminists ने जानबूचकर chaos बना दिया है 🤔।यह chaos काकौन ज़िम्मेदार है ? #VivekOberoi या फिर नफ़रत जो Feminists को Modi जी के लिए ? pic.twitter.com/DsZaxNWUw5
— PAYAL ROHATGI & Team -BHAKTS of BHAGWAN RAM (@Payal_Rohatgi) May 21, 2019
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा है कि विवेक ओबेरॉय के साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर रहे हैं। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय का जिक्र करते हुए पायल रोहतगी ने कहा कि हमारे बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसस खबरों में रहने के लिए अपने अफेयर की खबरें चलाते हैं ताकि फिल्मों में उन्हें काम मिल सके।
Actors hire #publicist to make their #personallife public. When #public starts enjoying d gossip of their #personallife, SAME people talk about wanting #privacy 🤨 Feminists have fallen in the trap laid by #VivekOberoi & r calling him names in a way they call names to Modi ji 😉 pic.twitter.com/SBq4W5hGrQ
— PAYAL ROHATGI & Team -BHAKTS of BHAGWAN RAM (@Payal_Rohatgi) May 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : file photo
पायल रोहतगी आगे बोलती हैं कि ये बॉलीवुड सितारे खुद मीडिया को अपने गॉसिप देते हैं। ये सितारे जब अपने मतलब के लिए खबरें चलाते हैं तो ठीक है और जब उनके खिलाफ चलने लगे तो गलत बात समझने लगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की भी आलोचना की और इसका विरोध करने वालों को तथाकथित महिलावादी बताया है।
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
इससे पहले सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपना यह ट्वीट हटा दिया है और माफी मांग ली है। विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसी भी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं। सोमवार को विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन की तस्वीर जोड़कर एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया था, जो खूब वायरल हुआ था
Even if one woman is offended by my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
Even if one woman is offended by my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019