क्या आपको
कोएना मित्रा याद हैं ? वही
हीरोइन जिन्होंने 'मुसाफिर', 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में काम किया था, और अब ये हीरोइन खुद के साथ हुए
यौन उत्पीड़न को लेकर चर्चा में है।
दरअसल एक शख्स कोएना मित्रा को फोन करके परेशान कर रहा है। 26 जुलाई को कोएना मित्रा के पास एक अंजान शख्स का फोन आया जिसमें उसने कोएना से पैसों के बदले वन नाइट स्टेंड की बात की। कोएना ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। कोएना के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में वो शख्स 40- से 50 बार उन्हें कॉल करके परेशान कर चुका है।
अब देखते हैं कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी एक्शन लेती है। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले कोएना मित्रा तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस सर्जरी से उनका चेहरा ऐसा हो गया कि उनका करियर की दांव पर लग गया।
दरअसल कोएना अपने चेहरे-मोहरे से ज्यादा खुश नहीं थीं। उसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और नाक की सर्जरी करवाई, लेकिन इस सर्जरी का उल्टा ही असर हुआ। उनका चेहरा और भी बदसूरत हो गया जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा।
जहां एक वक्त पर कोएना मित्रा कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। इसके चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा।