{"_id":"6373e21d7950ae4d717ee002","slug":"actor-sonu-sood-travel-in-local-train-video-went-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, वीडियो देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, वीडियो देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की बहुत मदद की और आज भी यह सिलसिला जारी है। सोनू उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लोग रील नहीं रियल लाइफ हीरो मानते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो यह दर्शाता है कि करोड़ों कमाने के बाद भी वह जमीन से जुड़े हुए हैं।
सोनू ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता ट्रेन की खिड़की के पास बैठे हैं और बाहर की तरफ देख रहे हैं। इस दौरान अभिनेता गहरी सोच में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी एक सफर है...अच्छे से यात्रा करें।'
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बताया प्रियंका चौधरी का पूरा माइंड गेम, फैंस के बीच खोल दी सारी पोल
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू आखिरी बार फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। वहीं, उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में नजर आएंगे।
IFFI 2022: देश भर से चुने गए 75 युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मणिरत्नम करेंगे बेस्ट का चयन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।