Badhaai Do: राजकुमार की सिस्टर इन लॉ ने की 'बधाई दो' की तारीफ, कहा-'आखिरकार अपने समुदाय के लिए एक फिल्म है'
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो रिलीज हुई है। एक्टर की सिस्टर इन लॉ ने समलैंगिक रिश्तो पर बनी उनकी इस फिल्म की तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो रिलीज हुई है। भले ही यह फिल्म कमाई के मामले में पीछे रही हो लेकिन समलैंगिक लोगों के जीवन की परेशानियों को दर्शाने वाली इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। अब राजकुमार राव की भाभी पर्ण लेखा ने भी उनकी तारीफ की है। बधाई दो में भूमि पेडनेकर के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। वे एक समलैंगिक पुरुष और एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवारों के लगातार दबाव से बचने के लिए शादी करने का फैसला करते हैं। यह फिल्म उस भावनात्मक परेशानी को दिखाती है, जिसे समाज में समलैंगिक समुदाय के लोगों को भुगतना पड़ता है।
अभिनेता राजकुमार राव की भाभी पर्ण लेखा को 'बधाई दो' में उनके काम पर गर्व है। अभिनेत्री पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बधाई दो की तस्वीर शेयर करते हुए लंबी चौड़ी पोस्ट की है। पर्णलेखा ने लिखा, बधाई दो आखिरकार (उनके) समुदाय के लिए एक फिल्म है। "बधाई दो एक अंतरंग क्रांति है जो भारत में 'एलजीबीटीक्यूआईए+' उन्मुख फिल्मों के निर्माण के तरीके में परिवर्तन की इच्छा को सक्रिय करेगी। अंत में, मेरे समुदाय में एक फिल्म है, जिसमें दो लड़कियों को प्यार में दो डाइक होने के लिए यौन रूप से ऑब्जेक्ट नहीं किया जाता है, और दो पुरुषों को समलैंगिक स्टड होने के लिए 'मीठा' और 'छक्का' नहीं कहा जा रहा है। दिन के अंत में, यह 'टकटकी' में संवेदनशीलता के बारे में है, न कि केवल LGBTQIA+ फिल्मों में 'समलैंगिकों' के बारे में'। इसके अलावा भी पर्ण लेखा ने काफी लंबी चौड़ी पोस्ट की है।
फिल्म में जहां भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर के किरदार में हैं तो वहीं राजकुमार राव ने एक पुलिस अधिकारी शार्दुल ठाकुर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अरुणाचल प्रदेश की एक्ट्रेस चुंम दरांग हैं जिन्होंने भूमि पेडनेकर के अपोजिट लेस्बियन का किरदार निभाया है।