अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को करीब एक महीना हो गया है। हालांकि फैंस और परिवार के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर हों या नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक अभिनेता ने ऋषि कपूर को याद करते हुए पोस्ट लिखा है।
कपूर खानदान के इस अभिनेता ने ऋषि कपूर को याद कर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस के साथा साझा की तस्वीर
अभिनेता अरमान जैन ने एक थ्रोबैक फोटो के जरिए ऋषि कपूर को याद किया है। तस्वीर में कपूर खानदान के कई सदस्य नजर आ रहे हैं। इनमें ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और अरमान जैन सहित अन्य हैं।
फोटो के साथ अरमान ने लिखा, 'देवनार कॉटेज पर होने वाला ये लंच कोई कभी नहीं भूल सकता। मैं शब्दों में बता नहीं कर सकता कि मैं आपको कितना चाहता हूं, कितना मिस करता हूं। आप सभी की मेरे दिल में अलग जगह है। नानी जी, रितू मासी और चिंटू मामा। जिंदगी भर के लिए यादें।'
A post shared by Armaan Jain (@therealarmaanjain) on
इसके अलावा रिद्धिमा तो लगभग हर दिन ऋषि कपूर की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ये तस्वीर साझा की थी। ये रिद्धिमा की बचपन की तस्वीर है जिसमें वो हूबहू ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं। तस्वीर देख रिद्धिमा को अगर ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। ऋषि कपूर ने रिद्धिमा को गोद में ले रखा है। उनके साथ नीतू कपूर भी खड़ी हैं।
बता दें कि ऋषि कपूर डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक न्यूयॉर्क में भी इलाज कराया था। 29 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।
सेक्रेड गेम्स की हीरोइन ने शुरू की किसानों की बात, टिड्डियों से बचाव के लिए उठाए ये कदम