बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन ने इंस्टग्राम पर ऐसा कुछ शेयर किया कि अभिषेक उसका जवाब दिए बिना नहीं रह पाए। अभिषेक का जवाब सुन अमिताभ बच्चन की भी बोलती बंद हो गई।
पिता से ही बदला लेने पर उतारू हो गए अभिषेक बच्चन, सोशल मीडिया पर किया ये काम
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
And he said I look like sauce! 🤣🤣🤣 @amitabhbachchan #flashbackfriday #payback 💪
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
ऐसा पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी वो इस तरह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। उन्होंने नव्या नवेली, आराध्या के बचपन की भी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। यशराज बैनर के तले बनने वाली ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म नेे बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया है।