सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी अपने नाम को लेकर। लेकिन अब आइरा खान अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, आइरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
गुलाबी शर्ट में आइरा खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में आयरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो पूल किनारे चेयर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आयरा का बोल्ड अवतार कुछ लोगों तो काफी पसंद आया लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आइरा की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने नाम के आगे से खान हटा लो। वहीं एक यूजर ने आयरा को बेशर्म बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि क्या रमजान में ये सब करना जरूरी है। बता दें कि रमजान चल रहे हैं और इसलिए आइरा की तस्वीरों को देखकर यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।
पिछले दिनों आइरा अपने नाम को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि लोग उनके नाम का गलत उच्चारण करते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम इरा नहीं बल्कि आइरा है। उन्होंने चिढ़ाते हुए कहा था कि अगर आगे से मेरा नाम गलत लिया गया तो मैं पांच हजार रुपये लूंगी।
बता दें कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था।