हिंदी सिनेमा में अपनी अलग बिंदास छवि के लिए चर्चित रहे आमिर खान का करिश्मा धीरे धीरे उतरने लगा है। बीते दो दिन से उनका नाम फिल्म ‘दंगल’ में उनकी साथी कलाकार रहीं फातिमा सना शेख के साथ जिस तरह से जोड़कर सोशल मीडिया पर उछाला जा रहा है, उससे वह भी आहत हैं। फातिमा सना शेख ही वह अभिनेत्री हैं जिन्हें लेकर किरण राव अपनी नाराजगी पहले भी आमिर खान से जता चुकी हैं। लेकिन, दिलचस्प बात यहां ये भी है कि आमिर और किरण अब भी साथ ही छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों के तलाक के दिन लद्दाख में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में व्यस्त होने की खबर फर्जी है।
शनिवार को आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबर मीडिया को इस अनुरोध के साथ पहुंचाई गई कि इसे ज्यादा सनसनीखेज खबर न बनाया जा सके तो बेहतर। वैसे भी ये मुद्दा आमिर के निजी जीवन से ताल्लुक रखता है लिहाजा इसे लेकर बहुत कुछ हल्ला भी नहीं मचा और जैसा समाचार था, वैसा ही लोगों ने प्रस्तुत भी किया। लेकिन, ये समाचार बाहर आते ही सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया उतनी संतुलित नहीं रह सकी। पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ भी आमिर ने वैवाहिक जीवन के 15 साल बिताए और दूसरी पत्नी किरण राव के साथ भी इतना ही वक्त बतौर मियां बीवी आमिर ने गुजारा है।
2 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आमिर पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हिंदी पट्टी के यूजर्स तो उनका किस्सा लव जेहाद से भी जोड़ चुके हैं। हालांकि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के सारे लोग जानते हैं कि आमिर और रीना में शादी से पहले और शादी के बाद भी बहुत प्यार रहा। ये तलाक रीना की जिद पर हुआ था। दूसरी शादी में भी तलाक किरण की पहल पर ही हुआ बताया जा रहा है। किरण राव लगातार आमिर के रिश्तों को लेकर असहज रही हैं। और, ये बात उन्होंने अपने घर पर हुई पार्टी में जगजाहिर भी कर दी थी।
3 of 5
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अब आमिर और किरण राव अपने बीच सब कुछ सामान्य ही होने की बात कर रहे हैं। तलाक के बाद दोनों की तरफ से जारी संयुक्त बयान का भी पोस्टमार्टम हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि अगर शादी के बाद दोनों के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान बढ़ ही रहा था तो फिर तलाक की नौबत क्यों आई। लोग अब ये भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दोनों ही बार आमिर की पत्नियों को उनसे तलाक की जिद क्यों करनी पड़ी। आमिर लाख कहें कि रीना से तलाक के बाद किरण का फोन आया और उनकी सहानुभूति की वजह से वह भावनाओं में बह गए और बाद में ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया, लेकिन ये आधा सच है।
4 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आमिर और किरण राव ने रविवार को भी एक वीडियो जारी करके अपने दोनो के बीच सब कुछ सामान्य होने की बात कही है। इसके पहले शनिवार को खबर आई थी कि तलाक के दिन दोनों लद्दाख में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे थे।
5 of 5
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम ने बताया है कि फिल्म की कोई शूटिंग फिलहाल लद्दाख में नहीं चल रही है। हां, फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कारगिल में जल्द ही प्रस्तावित है, लेकिन अभी इसकी तैयारियां ही चल रही हैं। आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण और बेटे आजाद के साथ लद्दाख में छुट्टियां जरूर मना रहे हैं।