बॉलीवुड में वैसे एक्ट्रेस का करियर छोटा ही माना जाता है। कुछेक एक्ट्रेस होती हैं जो फिल्मों में लंबी पारी खेल जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिनका करियर कुछ ही फिल्म करने के बाद ही फ्लॉप हो गया। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिनका करियर बॉलीवुड में सबसे छोटा रहा...
नम्रता शिरोडकर
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर की। बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 6 साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है।
आसिन
इसके बाद बात करेंगे साल 2008 में एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आसिन की। आसिन तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2015 में 'ऑल इज वेल' उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।
ट्विंकल खन्ना
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना था। उन्होंने साल 1995 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 6 साल के अंदर ही उनका करियर खत्म हो गया। उन्हें आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया था। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था।
शमिता शेट्टी
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने साल 2000 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शमिता का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और ज्यादातर फिल्मों में उन्हें साइड रोल में ही देखा गया। बता दें कि साल 2007 में उन्हें फिल्म 'हरी पुत्तर' में देखा गया था। इसके 9 साल बाद वह तमिल और कन्नड़ फिल्मों में नजर आने लगीं। बता दें कि शमिता 39 साल की हो चुकी हैं और अभी तक कुंवारी हैं।