Bollywood Stars: कोई छिपकली से तो किसी को कॉकरोच से लगता है डर, बॉलीवुड सितारों को है इन चीजों से फोबिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में विलेन की धुआंधार पिटाई करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका नाम लोग बड़े अदब से लेते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है सलमान खान किस चीज से घबराते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग अभिनेता को लिफ्ट से डर लगता है। उन्हें लगता है कि लिफ्ट कहीं बंद ना हो जाए या टूट ना जाए।
Padma Vibhushan: चिरंजीवी-वैजयंती माला को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
शाहरुख खान
रोमांस के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान एक्शन में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई सारी सुपरहिट एक्शन फिल्में की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान को फिल्म करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी करते हुए चोट लग गई थी। तब से वह घोड़ों से डरते हैं।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में एक्शन सीन फिल्माया है और विलेन को कड़ी टक्कर दी है। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को बड़ा अजीब डर है। उनके मन में छिपकली का डर बसा हुआ है।
रणबीर कपूर
‘एनिमल’ फिल्म में खून की नदियां बहाने वाले रणबीर कपूर का एक्शन अवतार कितना खतरनाक है ये तो आप सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है उनके मन में किस चीज का डर बसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को कॉकरोच से डर लगता है।
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म