जूही चावला आजकल भले ही पर्दे पर नजर नहीं आती हैं लेकिन 90 के दशक में उनका नाम बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार था। जूही ने व्यवसायिक और निजी दोनों जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीया है। अब हाल ही में, जूही चावल ने अपने दिवंगत भाई बॉबी चावला को उनके बर्थडे पर याद किया है। यही नहीं, भाई को याद करते हुए जूही ने एक पुरानी फोटो शेयर की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।
Juhi Chawla: "लव यू, मिस यू बॉब", जन्मदिन पर जूही चावला का भाई बॉबी को पैगाम, तस्वीर साझा कर हुईं इमोशनल
जूही ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई बॉबी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि जूही के भाई का निधन साल 2014 में हो गया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "लव यू और मिस यू बॉब.. आपके लिए 1000 पेड़ और हमारे दोस्तों और प्रियजनों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो इतने सालों बाद भी मुझे याद करते हैं और आपके जन्मदिन पर मुझे मैसेज करते हैं.. रेणु, वैनेसा, विवेक जूलियन, संजय....."
View this post on Instagram
A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)
इस तस्वीर के पोस्ट करते ही प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने उनके कमेंट सेक्शन में जाकर अपने दिल की बात संदेश भेजे। निर्देशक फराह खान ने लिखा, "बॉबी बेस्ट थे! उनके एक दोस्त ने लिखा, "बॉबी तुम्हारी और हमारे अच्छे समय की याद आती है।" मालूम हो कि जूही के भाई बॉबी ने 9 मार्च 2014 को मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली थी।
बता दें कि स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद वह लगभग चार साल तक कोमा में रहे थे। मालूम हो कि बॉबी चावला रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ थे। दूसरी ओर, जूही ने 1986 की एक्शन ड्रामा 'सल्तनत' से धर्मेंद्र, सनी देओल और दिवंगत श्रीदेवी जैसे अभिनेताओं के साथ डेब्यू किया था। बाद में, उन्होंने आमिर खान की "कयामत से कयामत तक" में अभिनय किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को पिछली बार के के मेनन, रंगनाथन माधवन, दिव्येंदु और बाबिल खान के साथ 2023 की मिनी सीरीज 'द रेलवे मेन' में देखा गया था। इसके लिए अभिनेत्री की खूब सराहना भी की गई थी।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट किए जूते, कहा- हम पंजाबी सभी से प्यार करते हैं