फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Meri Lollipop: लॉलीपॉप लागेलू की तर्ज पर पवन सिंह का एक और धमाका, रिलीज के साथ हिट हुआ 'सुन मेरी लॉलीपॉप'

Tue, 05 Dec 2023 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Dec 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Pawan Singh another blast after lollypop lagelu song Sun Meri Lollipop with Shivani Singh is trending
सुन मेरी लॉलीपॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता - गायक पवन सिंह का 'लॉलीपॉप लगेगेलू' गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद इसी गाने के तर्ज पर आज एक और गीत 'सुन मेरी लॉलीपॉप'  यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। 

Pawan Singh another blast after lollypop lagelu song Sun Meri Lollipop with Shivani Singh is trending
सुन मेरी लॉलीपॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अल्बम 'सुन मेरी लॉलीपॉप' डिस्को थीम पर आधरित  गीत है। इस अल्बम के वीडियों में पवन सिंह और शिवानी सिंह ने खुद एक्टिंग भी की है। नायिका कहती,  'कत्थक डांस सीख चुकी हूं, अब ठुमका लगना जरुरी है, प्यार है भोजपुरिया से, सभी को लगती प्यारी है।' पवन सिंह कहते हैं, 'कह देहलू हमरे दिल की बात, अब डांस करब तोहरे साथ,  सुन मेरी सुन मेरी लॉलीपॉप, कमरिया जरा लचकाई के नच दे।'  यह गीत पूरी तरह से मस्ती भरा गीत है जिसमें पवन सिंह और शिवानी सिंह के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री देखने को मिल रही है, वहीं इस वीडियो में संगीतकार रजनीश मिश्रा रैप करते नजर आ रहे हैं।

Pawan Singh another blast after lollypop lagelu song Sun Meri Lollipop with Shivani Singh is trending
सुन मेरी लॉलीपॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लॉलीपॉप लगेगेलू' से पवन सिंह को जबरदस्त कामयाबी मिली थी, इस गाने ने पवन सिंह को अंतरास्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया। 'सुन मेरी लॉलीपॉप के बारे में पवन सिंह कहते हैं, 'मैं चाहता हूं  कि जिस तरह से मेरे पिछले गाने 'लॉलीपॉप लागेलू'  को सबका प्यार और खूब आशीर्वाद मिला, उसी तरह से मेरे इस गाने को भी लोगों का प्यार और खूब आशीर्वाद मिले। इस बार हमने कोशिश की है कि गाने में ग्लोबल इंपैक्ट नजर आए।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh another blast after lollypop lagelu song Sun Meri Lollipop with Shivani Singh is trending
सुन मेरी लॉलीपॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायिका शिवानी सिंह की भी तारीफ करते हुए पवन सिंह कहते हैं, 'भोजपुरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और नई प्रतिभाओं के साथ करने का अनुभव बेहद खास हो जाता है। शिवानी सिंह ने हमारी उम्मीद से बेहतर गाया हैं।  वह ना सिर्फ अच्छी गायिका हैं,बल्कि बहुत अच्छी डांसर और एक्टर भी है। फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गीत को बहुत ही अच्छे से संगीतबद्ध किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी कमेस्ट्री सभी को पसन्द आएगी।' 

विज्ञापन
Pawan Singh another blast after lollypop lagelu song Sun Meri Lollipop with Shivani Singh is trending
सुन मेरी लॉलीपॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पवन सिंह के पिछले अल्बम  'लॉलीपॉप लगेगेलू' के गीत जाहिद अख्तर ने लिखे थे और संगीतबद्ध विनय बिहारी ने किया था। 'सुन मेरी लॉलीपॉप' के गीत छोटू यादव ने लिखे हैं, जिसे संगीतबद्ध रजनीश मिश्रा ने किया है।  रजनीश मिश्रा कहते हैं,'पहले से हिट गीत के तर्ज पर दूसरी गीत बनना बहुत ही चैलेंजिंग होता है, क्योंकि स्वाभाविक रूप से लोग तुलना करते ही हैं, लेकिन अल्बम के रीलिज के बाद जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं, उससे लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed