देशभर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ यहां कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। फैन फॉलोइंग से लेकर कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में आज भोजपुरी सितारे कई बड़े कलाकारों को टक्कर देते नजर आते हैं। बॉलीवुड के अमीर कलाकारों के बारे में तो अक्सर ही आप पढ़ते और सुनते रहते होंगे, तो चलिए आज जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के पांच सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में-
Bhojpuri: पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक, जानें टॉप पांच भोजपुरी अभिनेताओं में कौन कितना अमीर
देशभर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ यहां कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं।
पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके पवन सिंह ने 800 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम्स भी बनाए हैं। वहीं अभिनेता की कुल नेटवर्थ की बात करें तो 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पवन सिंह भोजपुरी के सबसे अमीर अभिनेता हैं।
Palak Muchhal Wedding: पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, नीले लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
मनोज तिवारी
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। अभिनेता होने के साथ ही मनोज एक गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने 10 साल तक बतौर गायक काम किया। सिनेमा में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके मनोज तिवारी राजनीति में भी अपना दम दिखा चुके हैं। बात करें अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में तो मनोज तिवारी लगभग 24 से 25 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
Photos Of The Day: सनी लियोनी की दिलकश अदाएं और शरारा में हिना ने लूटा दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के एक और बड़े अभिनेता रवि किशन भी अभिनय के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हैं। एक्टर होने के अलावा रवि निर्माता और एक जाने-माने टेलीविजन सेलिब्रिटी भी हैं, जिन्होंने राजनीति में भी अपना परचम लहराया है। इंडस्ट्री में 350 से भी ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके रवि किशन ने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। बात करें नेटवर्थ की तो रवि किशन के पास मौजूदा समय में 20 से 21 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
Debina Bonnerjee: मैटरनिटी फोटोशूट कराने पर ट्रोल हुईं देबीना बनर्जी, लोग बोले- शर्म करो, तुम सीता जी बनी थीं
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है बेहद गरीबी और संघर्ष में जीवन व्यतीत करने वाले खेसारी आज अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता का सुख भोग रहे हैं वर्तमान में भोजपुरी सिनेमा के महंगी कलाकारों में से एक खेसारी लाल यादव मौजूदा समय में 10 से 12 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
YRF Talent: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड ने छोड़ा यशराज फिल्म्स का हाथ, जानिए कैसे बिगड़े दोनों के रिश्ते