फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav famous most viewed trending songs

Khesari Lal Songs: 'चुम्मा-चुम्मा' से पहले खेसारी के ये गाने भी काट चुके हैं बवाल, व्यूज बटोरे बेशुमार

Sat, 19 Oct 2024 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के लिए जितने मशहूर हैं, उतने ही अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। उनका गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। इन दिनों वे 'चुम्मा-चुम्मा' को लेकर छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav famous most viewed trending songs
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। इन दिनों उनका गाना 'चुम्मा चुम्मा' जबर्दस्त ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में खेसारी का यह गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर चुका है। सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुए इस गाने को दस दिनों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले भी खेसारी के गाने गर्दा उड़ा चुके हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

भारत बा मौगा
खेसारी लाल यादव के इस गाने को 35 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। 'भारत बा मौगा' खेसारी लाल यादव के करियर के सबसे हिट गानों में से एक है। इस गाने में खेसारी ने जबर्दस्त डांस किया है। डांस के साथ-साथ उन्होंने अपनी गायिकी से भी फैंस को दीवाना बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पागल बनाइबे
भोजपुरी सुपरस्टार का 'पागल बनाइबे' गाना भी खूब हिट रहा है। इसमें खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की जोड़ी जमी है।  यूट्यूब पर इस गाने को 40 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन

लहंगा लखनउआ
अंतरा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव का ये खाना भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। व्यूज की बात करें तो इसे 35 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। यह साल 2020 में रिलीज हुआ था और चार साल बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है।

कूलर कुर्ती में लगा ला
यह खेसारी लाल की सबसे चर्चित एल्बम में शामिल है। इस गाने में खेसारी के साथ काजल राघवानी की जोड़ी जमी है। दोनों ने गजब का डांस किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 34 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav famous most viewed trending songs
खेसारी लाल यादव के गाने - फोटो : वीडियो ग्रैब

मरद अभी बच्चा बा
खेसाली लाल यादव और आम्रपाली दुबे का यह गाना भी इंटरनेट पर धूम मचा चुका है। दोनों की जोड़ी ने फैंस को दीवाना बना लिया। यूट्यूब पर इसे 27 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav famous most viewed trending songs
खेसारी लाल यादव के गाने - फोटो : वीडियो ग्रैब

'नथुनिया'
इसी तरह खेसारी लाल का गाना 'नथुनिया' भी हिट में शामिल है। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी नजर आई हैं। यूट्यूब पर गाने को 46 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed