{"_id":"65fe9cc5b908e241dd0782df","slug":"anurag-kashyap-said-he-is-tired-of-wasting-his-time-on-mediocre-people-says-he-not-doing-charity-2024-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। हाल ही में, अनुराग कश्यप न्यूकमर्स पर भड़कते दिखे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि वह न्यूकमर्स लोगों पर अपना समय बर्बाद करके थक गए हैं और जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं वह उनसे पैसे लेंगे। दरअसल, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रेट का भी खुलासा किया।
Trending Videos
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैंने नए लोगों की मदद करने की कोशिश में बहुत समय बर्बाद किया और ज्यादातर औसत दर्जे की चीजें ही हासिल कीं। इसलिए अब से मैं न्यूकमर्स से मिलकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं, जो सोचते हैं कि वे क्रिएटिव जीनियस हैं। इसलिए अब मेरे पास रेट हैं। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो मैं 1 लाख, आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख चार्ज करूंगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं लोगों से मिलकर समय बर्बाद करते-करते थक गया हूं। अगर आपको सच में लगता है कि आप इस फीस का भुगतान कर सकते हैं, तो मुझे फोन करें या दूर रहें। और सभी को इसे भुगतान करना होगा क्योंकि यह अनिवार्य है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में अनुराग ने लिखा, "और मेरा मतलब यह है... मुझे टेक्स्ट या डीएम या कॉल न करें। भुगतान करें और आपको समय मिलेगा। मैंने कोई चैरिटी नहीं खोल रखा है और मैं शॉर्टकट ढूंढने वाले लोगों से थक गया हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, उनकी बेटी आलिया कश्यप ने मजाक में कहा, "मैं इसे अपने डीएमएस और ईमेल में उन सभी को भेज रही हूं, जो मुझे आपके पास अपनी स्क्रिप्ट भेजने के लिए कहते हैं।" बता दें कि अनुराग कश्यप एक तरफ तो अपने इस कदम के लिए खूब ट्रोल हो रहे हैं। वही, दूसरी ओर कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।