बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन की नई कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा लंबा टिक नहीं पा रही है। रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म का कारोबार पहले की तुलना में और भी कम हो गया है। ये स्थिति दर्शकों की निराशा को दर्शा रही है।
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : एक्स
फिल्म से मेकर्स को थी उम्मीदें
कॉमेडी के लिए मशहूर इस फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन और दीपक डोबरियाल जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को हंसाने में असफल रही है।
3 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
छठे दिन की कमाई और अब तक का हाल
बुधवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अब तक महज 1.22 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.07 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है- फिल्म में वो मजेदार कंटेंट न होना, जो दर्शकों को थिएटर तक खींच सके और साथ ही दूसरी फिल्मों का होना।
4 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
फिल्म के मेकर्स को हुआ नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखें तो यह आंकड़ा काफी दूर नजर आता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जिस रफ्तार से गिर रही है, उससे तो यही लगता है कि फिल्म अपना बजट रिकवर कर पाना भी मुश्किल है। अजय देवगन की स्टार पावर और निर्देशन का अनुभव भी इस बार फिल्म को सफल नहीं बना सका।
5 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
दूसरी फिल्मों से मुकाबला
‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ-साथ ‘धड़क 2’ भी रिलीज हुई थी। हालांकि ‘धड़क 2’ की हालत और भी खराब है। छठे दिन धड़क 2 की कमाई तो लाखों में ही सिमट गई। ऐसे में तुलना करें तो ‘सन ऑफ सरदार 2’ का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है, लेकिन ये तुलना केवल कमजोर प्रतियोगियों के बीच की है।
वहीं दूसरी ओर ‘सैयारा’ जैसी फिल्म, जो कि नए कलाकारों की शुरुआत है, लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 20वें दिन भी 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की और इसका कुल कलेक्शन 306.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।