फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कान, सूंड, पेट, आंखें, दांत, चूहा.. गणपति की हर चीज देती है बड़ी सीख

Mon, 02 Sep 2019 11:28 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 02 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
What Lord Ganesh Idol teach us, Life lessons from Ganpati trunk, ears, eyes, stomach, rat, modak
गणपति

गणेश चतुर्थी की धूम शुरू हो चुकी है। लोग गणपति की प्रतिमा को अपने-अपने घरों में विराजमान करने की तैयारियों में जुटे हैं। सबसे पहले पूजे जाने वाले इस देवता की प्रतिमा दिखती भी सबसे अलग हैं। उनकी प्रतिमा की हर एक चीज हमें कुछ न कुछ सिखाती है। चाहे वह गणपति के कान हों या उनकी सूंड, उनकी आंखें हों या उनके दांत। गणपति के बड़े पेट से लेकर उनकी सवारी चूहा भी हमें जिंदगी की बड़ी सीख देते हैं।



गणपति की प्रतिमा के अलग-अलग हिस्सों से हम कौन-कौन सी सीख ले सकते हैं, इसके बारे में आगे की स्लाइड्स में बताया जा रहा है।

What Lord Ganesh Idol teach us, Life lessons from Ganpati trunk, ears, eyes, stomach, rat, modak
ganpati

बड़ा सिर

गणपति का शरीर तो मनुष्य का है, लेकिन सिर हाथी का। हाथी एक ऐसा जीव है जिसका दिमाग धरती पर मौजूद अन्य जंतुओं की तुलना में सबसे बड़ा होता है। दुनियाभर में हाथी को सबसे बुद्धिमान माना जाता है। इसलिए गणपति का बड़े आकार का सिर हमें बड़ा सोचने की सीख देता है।

What Lord Ganesh Idol teach us, Life lessons from Ganpati trunk, ears, eyes, stomach, rat, modak
- फोटो : amar ujala

बड़े कान

हाथी अपने सुनने की अद्भुत क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। गणपति के बड़े और सूप के आकार के कान हमें धैर्य के साथ ज्यादा सुनने की सीख देते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि बेकार की बातों को छान कर बाहर फेंक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Lord Ganesh Idol teach us, Life lessons from Ganpati trunk, ears, eyes, stomach, rat, modak
ganesha

सूंड

गणपति की सूंड अनुकूलनशीलता का प्रतीक है। यह हमें समय और जरूरत के अनुसार जिंदगी में आने वाली अलग-अलग परिस्थितियों में ढल जाना सिखाती है। उनकी सूंड की ही तरह अपनी जिंदगी में परिस्थितियों को लेकर लचीला होना सिखाती है।

विज्ञापन
What Lord Ganesh Idol teach us, Life lessons from Ganpati trunk, ears, eyes, stomach, rat, modak
ganesha - फोटो : ganesha

छोटा मुंह

गणपति के मुंह का आकार उनके चेहरे की तुलना में काफी छोटा है। यह छोटा मुंह सिखाता है कि हमें कम बोलना चाहिए। सिर्फ तभी बोलना चाहिए जब जरूरत हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed