फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी बोर्ड : 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर के लिए ऐसे करें रसायन विज्ञान की तैयारी 

Sun, 21 Mar 2021 07:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Preparation Tips for UP Board Students 12th Chemistry
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं के लिए अब महज एक माह का समय शेष बचा है। ऐसे में विद्याथियों को अब जी-जान से पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। अब हम यहां बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों की आसानी से पक्की तैयारी करने का तरीका बता रहे हैं।



साथ ही प्रमुख विषयों के लिए ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा कर रहे हैं। जिनसे आप बेहतरीन तैयारी कर पाएंगे। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब से लगभग 35 दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में इसके लिए परीक्षार्थियों को कड़ी मेहनत और स्ट्रेटेजिक तैयारी करने की जरूरत है। 

UP Board Exam 2021 Preparation Tips for UP Board Students 12th Chemistry
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड 10वीं की ऐसे करें तैयारी

  1. सभी विषय के परीक्षार्थियों को अपनी पूर्व तैयारी के आधार पर जो पढ़े गए टॉपिक्स को रिवाइज करना चाहिए।
  2. जितना पाठ्यक्रम आपने अभी तक पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं उसके छोटे-छोटे प्वॉइंट्स में नोट्स बनाएं। 
  3. छोटे-छोटे प्वॉइंट्स में नोट्स बना लेने से परीक्षा के ऐन वक्त पहले आपको तुरंत रिवीजन करने में मदद मिलेगी।
  4. अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता, इसमें समय भी बहुत खराब होता है।
     
UP Board Exam 2021 Preparation Tips for UP Board Students 12th Chemistry
UP Board - फोटो : अमर उजाला।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. छोटे-छोटे नोट्स पाठ्यपुस्तक में से संबंधित चैप्टर के सारांश में से तैयार किए जा सकते हैं। 
  2. पाठ्यपुस्तक में सभी चैप्टर की समरी यानी सारांश में उस चैप्टर की सारी सूचनाओं और जानकारियों का निचोड़ होता है। 
  3. सारांश में पढ़ लेने मात्र से आप उस चैप्टर के विस्तृत सामग्री के बारे में जान जाएंगे। 
  4. पूरा चैप्टर पढ़ने के अपेक्षा सिर्फ सारांश पढ़ना और याद रखना बेहद आसान होता है। 
  5. जिस भी विषय की तैयारी करो, उसके टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लियर करने की जरूरत है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Preparation Tips for UP Board Students 12th Chemistry
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Prayagraj

12वीं के छात्र ऐसे करें रसायन विज्ञान की तैयारी 

  1. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री सब्जेक्ट को लेकर चिंता न करें। 
  2. इस विषय में अच्छी तैयारी के लिए छात्र को रासायनिक समीकरणों एवं उनकी क्रियाविधियों को लिख-लिख कर अभ्यास करना चाहिए। 
  3. रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री की बेहतर तैयारी के सबसे जरूरी है आवर्त सारणी याद होना है।
  4. आवर्त सारणी अच्छे से याद है तो आप केमेस्ट्री के पेपर में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Preparation Tips for UP Board Students 12th Chemistry
periodic table - फोटो : www.chemicool.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. आवर्त सारणी के तत्व एवं उनके परमाणु भार व परमाणु क्रमांक भी याद होना उतने ही जरूरी है। 
  2. आवर्त सारणी से संबंधित यह जानकारी आपके जिंदगी भर काम आएगी। 
  3. 12वीं के छात्रों को बगैर तनाव लिए समयबद्ध तरीके से अपने पाठ्यक्रम का रिवीजन करें। 
  4. सारांश और नोट्स बनाकर याद करने से रिवीजन करना भी बेहद आसान हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed