2021 ICAI CA Foundation Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी 2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी करेगा।आईसीएआई की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईसीएआई रविवार, 21 मार्च, 2021 को देर शाम या सोमवार, 22 मार्च, 2021 को सुबह सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
आईसीएआई: सीए फाउंडेशन व फाइनल परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा, यहां देखें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, आईसीएआई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट ऑनलाइन ई-मेल करने की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी होने को लेकर निश्चित वक्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। शुक्रवार को ही आईसीएआई की ओर से ट्वीट कर रिजल्ट संबंधी विस्तृत सूचना जारी की थी। उस ट्वीट की जानकारी भी यहां दी गई है।
Results of the Chartered Accountants Final Examination (Old course & New Course) and Foundation Examination held in January 2021 are likely to be declared on Sunday, the 21st March 2021(evening)/Monday the 22nd March 2021
Detailshttps://t.co/Ac8uuFECEc pic.twitter.com/I4ThZ4tfaa
ईमेल के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट icaiexa.icai.org पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है।रजिस्ट्रेशन का लिंक 19 मार्च, 2021 से वेबसाइट पर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है, उन्हें उनका रिजल्ट ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा।
सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें। बता दें कि आईसीएआई ने सीए नवंबर परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं। अब जनवरी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होना है। इसके बाद सीए मई 2021 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 31 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X