अगर आप भी रजाई, कंबल की सिकाई में सो जाते हैं और आप चाह कर भी पढ़ नहीं पा रहे हैं। तो सर्दियों के इस मौसम में ऐसा होना आम बात है, पर इसके कारण पढ़ाई के होने वाले नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके चलते छात्र पढ़ाई में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते और ये उनके लिए मानसिक बोझ बन जाता है। एक बार आपके मन में यह बोझ आ गया तो फिर इससे जान छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। समय के साथ-साथ ये बढ़ता जाता है और इसके चलते ज्यादातर छात्र अपना महत्वपूर्ण समय केवल यही सोचने में निकाल देते हैं कि वो कितने समय सोए या पढ़े नहीं। अगर आप को भी पढ़ते समय नींद परेशान कर रही है, तो हम लेकर आएं है कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, जो आपको नींद से बचाएंगे।
सुबह पढ़ें : सुबह का समय कई मायनों में महत्वपूर्ण होता है। सबसे पहले तो इस समय में कोई आपको परेशान नहीं करता। अगर इस समय को आप पढ़ने में इस्तेमाल कर लेते हैं तो रात को आप के उपर कोई दवाब नहीं होता की आपको दो घंटों में एक चैप्टर पढ़ना है। और फिर आपने अंग्रजी की वो कहावत तो सुनी ही होगी 'अर्ली टू बेड अर्ली टू राइज मैक्स ए मैन हेल्थी वेल्थी एंड वाइस'।
एक्सरसाइज करे : जिन लोगों को अधिक नींद आती है उन्हें हर रोज सुबह योगाभ्यास करना चाहिए। योगाभ्यास करने से उन्हें नींद कम आएगी। आप ध्यान भी कर सकते हैं, ऐसा करने पर आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा और पढ़ाई में भी ध्यान लगेगा। जब आप अधिक देर से पढ़ रहे हैं और आपको नींद आने लगे तो ऐसे में आप 2 से 3 मिनट के लिए खड़े होकर कोई भी व्यायाम या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकी नींद और आलसपन दूर हो जाएगा और आप फिर पढ़ाई कर सकेंगे।
चाय-कॉफी : अगर आप पढ़ने बैठते हैं और पढ़ते वक्त आपको थकावट और नींद आना शुरू हो जाए तो ऐसे में कॉफी-चाय लेने से भी आप तरोताजा हो जाते है। कॉफी-चाय पीने से आपका आलस्य दूर हो जाएगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे। जब आप फ्रेश महसूस करने लगेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी।
बैड पे लेटकर पढ़ने से बचें : ज्यादातर छात्र ये गलती करते हैं । बैड पर पढ़ने से आपको आलस आ सकता है, जिसस नींद आने लगती है। इसलिए पढ़ाई करते समय हमेशा कुर्सी पर सही ढंग से पीठ सीधी रखकर ही बैठें। सामने एक टेबल रखें और किताब गोद में रखकर पढ़ने की बजाए सामने टेबल पर रखकर पढ़ें। यदि आप कुर्सी पर बैठे है तो भी अपने हाथ या पांव कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हिलाते रहे। इससे आपके शरीर में सुस्ती नहीं आएगी और सक्रियता बनी रहेगी।
कमेंट
कमेंट X