संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुल 685 उम्मीदवारों ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा को क्वालिफाई किया है। परीक्षा के परिणाम की घोषणा होते ही विभिन्न सफल अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा की चर्चाएं चारों ओर हैं। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की चर्चाएं तो बहुत हैं लेकिन चर्चाओं के बीच एक कहानी ऐसे शख्स की भी है जिसने परीक्षा में नीचे से टॉप किया है। उत्तर प्रदेश के रिंकू राही ने यूपीएससी परीक्षा में 685 सफल उम्मीदवारों में 683वां स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, उनकी कहानी इस वक्त परीक्षा के टॉपर्स से कहीं अधिक चर्चा में हैं। आखिर क्या है उनकी कहानी जो देश में इतनी चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं-:
UPSC Success Story: घोटाला उजागर किया तो मारी गईं 7 गोलियां, यूपी के रिंकू राही ने अब पास की यूपीएससी परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:16 PM IST
सार
UPSC Success Story: रिंकू ने साल 2021 की सिविल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 683वीं मिली है। वर्तमान में वह हापुड़ में समाज कल्याण अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X