{"_id":"5ae6de3b4f1c1b60098b75e7","slug":"up-board-result-2018-toppers-and-their-parents-struggle-for-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए ये 10 हैं गुदड़ी के लाल, यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पहुंचे टॉप पर, परिस्थितियां थीं विपरीत","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
मिलिए ये 10 हैं गुदड़ी के लाल, यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पहुंचे टॉप पर, परिस्थितियां थीं विपरीत
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षा में टॉप किए ज्यादातर बच्चों के पास संसाधनों का अभाव था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रदेश में माता-पिता का नाम रोशन किया। आइए आपको उनसे मिलवाते हैं।
रजनीश शुक्ला
फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के गांव गोधरौली के रजनीश शुक्ला ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। गांव और स्कूल में जश्न का माहौल है। पिता इलाके के ही एक मांटेसरी स्कूल में शिक्षक हैं। मां गृहिणी हैं। बड़ा भाई व छोटी बहन भी स्कूल टॉपर रहे हैं। रजनीश आईपीएस बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं।
रजनीश को 500 में से 466 अंक मिले हैं। इन्हें प्रदेश का टॉपर घोषित किया गया है। रजनीश अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजन व माता-पिता, भाई-बहनों को देते हैं।
रजनीश को 500 में से 466 अंक मिले हैं। इन्हें प्रदेश का टॉपर घोषित किया गया है। रजनीश अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजन व माता-पिता, भाई-बहनों को देते हैं।
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले आकाश मौर्या लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। अभावों के बीच आकाश ने कड़ी मेहनत से अपने पिता और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। पांच सौ में 466 अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉपर बने आकाश मौर्या के पिता ऑटो चलाते हैं। कांशीराम कॉलोनी में रहकर आकाश ने जो ऊंचाई हासिल की है, उससे उनका परिवार खुशी से फूला नहीं समां रहा है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। उनके पिता कुलदीप मौर्य बेटे की सफलता पर गदगद हैं। खुशी के आंसू के बीच पिता कुलदीप बताते हैं कि वो प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। पुत्र की पढ़ाई में जब बाधा आई तो ड्यूटी के बाद एक और ऑटो चलाकर ओवरटाइम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या राय
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली गाजीपुर के लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की अनन्या राय वैज्ञानिक बनना चाहती है। उसे कुल 92.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। जिले के लिए यह पहला मौका है, जब यहां की किसे परीक्षार्थी की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में अंडर टेन में जगह मिली है। भांवरकोल ब्लाक के सियाड़ी गांव की रहने वाली अनन्या राय के पिता मनोज कुमार राय किसान हैं। मां नीलम राय गृहिणी हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद अनन्या अपने विद्यालय लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज पहुंची। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने मां-पिता के साथ ही विद्यालय और कोचिंग के शिक्षकों को दिया। विद्यालय के फिजिक्स के शिक्षक राजेश तथा प्रिंसिपल सिस्टर आल्फांसा का विशेष योगदान बताया। उसके लिए बड़ी बहन प्रियंका भी प्रेरणा का स्रोत रही है।
विज्ञापन
अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
जब साधारण से किसान रहीस सिंह के बेटे अभिषेक को हुआ जब उसके घर चलकर एसडीएम राम प्रकाश सिंह खुद आए और गुलदस्ता देकर उसे बोर्ड की 12वीं परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर बधाई दी। घर के हालात अच्छे नहीं थे। ऐसे में अभिषेक को मिला अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का सहारा। मानों उसके सपनों को पंख लग गए हों। उसने अपनी नवीं और दसवीं की पढ़ाई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से की है। मुरादाबाद के फत्तेहपुर नत्था निवासी अभिषेक के पिता रहीसपाल सिंह किसान हैं, जबकि मां कांती देवी गृहणी हैं। अभिषेक बचपन से ही पढ़ने में मेधावी है।
कमेंट
कमेंट X