{"_id":"571dbbf74f1c1b1075a9153e","slug":"up-biker-gaurav-siddharth-mission-guinness-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब
Mon, 25 Apr 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ का 23 वर्षीय गौरव सिद्धार्थ हिंदुस्तान का गौरव बनने के बहुत करीब है। गौरव एक बाइकर है। बुलंद हौसले, पक्के इरादे और दो पहियों से देश का ज्यादातर हिस्सा नाप चुका है। गिनीज रिकॉर्ड भी बस चंद मीलों के फासले पर है। लक्ष्य 1.2 लाख किलोमीटर की दूरी मोटरसाइकिल से तय करने का है। अब तक की अपनी यात्रा के दौरान गौरव देश की जानी-मानी हस्तियों से मिला। इनमें पीएम मोदी की मां से लेकर अन्ना हजारे, इन्फोसिस चेयरमैन नारायणमूर्ति भी शामिल हैं। कुछ रोमांचक बोलती हुई तस्वीरों के जरिए गौरव की अब तक की यात्रा के कुछ सुनहरे पल...
यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब
2 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव
- फोटो : facebook
वर्तमान में मोटरसाइकिल से सबसे लंबा रास्ता तय करने का विश्व रिकॉर्ड डैनेल लिन के नाम पर है। लिन ने 19 सितंबर 2014 से 29 अगस्त 2015 के बीच 78 हजार 214 किलोमीटर का रास्ता मोटरसाइकिल से तय किया था। लिन ने ये यात्रा अमेरिका में की थी। गौरव लिन के रिकॉर्ड से कुछ ही फासले पर है। खास बात ये भी है कि गौरव इस दौरान खुद की बाइक डायरीज भी लिख रहा है।
यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब
3 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव
- फोटो : facebook
गौरव ने बीते साल 17 सितंबर से अपने यात्रा शुरू की थी। अपनी पहले दौर की यात्रा के दौरान गौरव ने सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड लेह खारदुंगला पर मोटरसाइकिल की सवारी की। गौरव बाइक से उस जगह तक गया जहां से चाइना बॉर्डर सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब
4 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव
- फोटो : facebook
गौरव ने नॉर्थईस्ट की यात्रा के दौरान मणिपुर की आयरन लेडी कही जाने वाली इरोम शर्मिला से मुलाकात की। शर्मिला वर्षों से मणिपुर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स एक्ट हटाने के लिए अनशन कर रही हैं। उत्तर-पूर्व की जनजातियों से भी गौरव की मेल-मुलाकात हुई।
विज्ञापन
यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब
5 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव
- फोटो : facebook
दूसरे दौर की यौत्रा के दौरान गौरव ने 12000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। बाइक से यात्रा के दौरान रास्ते में उसे स्थानीय लोग जो भी खाने-पीने को देते है उसे वह खुशी-खुशी खाता है। ऐसा नहीं है कि गौरव की यात्रा बहुत सरल रही हो। कई दफे तो गौरव को भूखे पेट ही खुले आकाश नीचे सोना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X