{"_id":"5a0ad4a04f1c1b8d698bb53e","slug":"success-story-of-padhega-india-initiative-owner-sushant-jha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 से ज्यादा कंपनियों के रिजेक्शन ने एक इंजीनियर को बनाया सफल स्टार्टअप का मालिक","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
40 से ज्यादा कंपनियों के रिजेक्शन ने एक इंजीनियर को बनाया सफल स्टार्टअप का मालिक
Wed, 15 Nov 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिंदगी में अगर कुछ बड़ा हासिल करना हो तो छोटे-छोटे जोखिम उठाने ही पड़ते है। आज की कहानी इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले सुशांत झा की है। जिनका सपना था मैकेनिकल इंजीनियरिंग में करियर बनाने का लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
प्लेसमेंट के दौरान जब लगातार 40 कंपनियों ने सुशांत को रिजेक्ट कर दिया उसके बाद वो बहुत निराश हुए। लेकिन सुशांत को खुद पर भरोसा था और उन्होंने 2014 में ‘बोधि ट्री नॉलेज सर्विसेज एंड इनिशिएटिव पढ़ेगा इंडिया इनिशिएटिव’ नाम से अपनी कम्पनी खोल ली। सुशांत की कंपनी आज सेकेण्ड हैण्ड किताबें ऐसे लोगों तक पहुंचा रही है जो महंगी किताबें नहीं खरीद सकते।
3 of 5
सुशांत उन छात्रों में से थे जिन्हें अच्छा स्कोर करने के बाद भी प्लेसमेंट नहीं मिली थी और इसके पीछे की वजह थी सुशांत का ठीक से न बोल पाना। क्योंकि उनका होंठ कटा हुआ था। इसलिए उन्हें हमेशा रिजेक्शन ही मिला। कई बिजनेस स्कूलों के इंटरव्यू में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद सुशांत ने खुद का बिजनेस शुरू करने का सोचा। जिसका मकसद महज पैसे कमाना नहीं बल्कि समाज में लोगों को शिक्षित करना भी था। सुशांत ये जानते थे कि लोग परीक्षा के लिए महंगी किताबें खरीदते थे और बाद में उन्हें कबाड़ी को सस्ते दामों में बेच देते थे। ऐसे में उन्होंने एक ऐसी कंपनी शुरू की जहां कोई भी अपनी पुरानी किताबें प्रयोग न होने पर बेच या डोनेट कर सकता था।
विज्ञापन
5 of 5
sushant
सुशांत का ये आइडिया सफल हुआ अपने भाई के साथ मिलकर जो काम उन्होंने दो कमरों के घर से शुरू किया था आज वो साउथ दिल्ली के बेहतरीन ऑफिस में पहुंच गयी है, कंपनी उन्हें जीरो इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न दे रही है। सुशांत मानते हैं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X