नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं। हर तरफ उनके इन तीन सालों के दौरान किए गए कामों और लिए गए फैसलों पर लोग विचार विमर्श कर रहे हैं। रेटिंग की जा रही है और आंकड़ों के आधार पर परखने की कोशिश की जा रही है लेकिन हम आपको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में इससे कुछ अलग बताएंगे। अगर आपको बिजनेस करने का है शौक है तो प्रधानमंत्री मोदी के इन गुणों को अपना कर आप पा सकते हैं सफलता।
1.टाइम मैनेजमेंट- एक बिजनेसमैन की जिंदगी की सबसे जरूरी चीज होती है टाइम मैनेजमेंट। अगर कोई व्यक्ति टाइम मैनेजमेंट करने में सक्षम नहीं है तो वो एक सफल बिजनेसमैन कभी नहीं हो सकता। आप और हम सभी जानते हैं कि इंडिया जैसे बड़े और विविधताओं से भरें देश के प्रधानमंत्री के ऊपर काम का कितना दबाव होता है। कितने देशों की यात्राएं करनी होती है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी अपने रुटीन के बेहद ही पाबंद हैं जिसकी चर्चा देश ही नही विदेशों में भी खूब होती है।
2.पहले काम फिर आराम- अगर आप आराम पसंद आदमी हैं तो बिजनेस आपके लिए नहीं बना है। एक बिजनेसमैन की जिंदगी में काम की तवज्जो पहले होती है, इसके बाद ही आराम के लिए कोई जगह है। अगर आपको मालूम न हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लिए कोई छुट्टी का दिन तय नही किया है बल्कि शुरुआती सालों के दौरान तो वो विकेंड्स पर भी पीएमओ में मौजूद होते थे।
3.अपने सब-ऑर्डिनेट्स को मौका देना- बिजनेसमैन के लिए सबसे बड़ी बात होती है अपने काम को अपने सब-ऑर्डिनेट्स के बीच बांटना और उन पर नजर बनाए रखना। इसके बाद जहां जरूरत पड़े उसके हिसाब से मदद मुहैया कराना या करना। आप प्रधानमंत्री मोदी के काम को प्रधानमंत्री के इतर एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर देखें। कैसे राज्यों के विधान सभा चुनाव की कमान सहयोगियों के हाथ में है लेकिन वो अपने काम के बीच से वक्त बचा कर प्रचार के लिए जरूरत पड़ने पर पहुंचते हैं। ठीक ऐसे ही विदेश, गृह और डिफेंस मिनिस्ट्री के कामों के साथ भी है।
4.पब्लिक रिलेशन एंड ब्रांडिंग- किसी बिजनेस को जनता तक पहुंचाने के लिए पब्लिक रिलेशन की जरूरत होती है। किसी प्रोडक्ट के पॉजिटिव हिस्से को जनता तक पहुंचाना होता है। इसके लिए आप देख सकते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री वक्त-वक्त पर अलग-अलग जगह योजनाओं के शिलान्यास के लिए खुद पहुंचते हैं। फिर वो चाहे शिमला जा कर योजनाओं का शिलान्यास हो या फिर खुद जा कर कश्मीर में टनल का शिलान्यास करना हो और जनता में विश्वास जगाना हो।
6.विश्वसनीयता- जब तक आप जनता से पब्लिक से या उपभोक्ता से संपर्क नहीं करेंगे, उनसे किए वायदों को पूरा नहीं करेंगे तब तक आप जनता का विश्वास नही जीत पाएंगे। आप देख सकते हैं नरेंद्र मोदी सरकार में लोगों का इतना भरोसा, इतना विश्वास बढ़ा है कि राज्यों के चुनाव नतीजे भी इसी वजह से प्रभावित हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X