फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी ठेले पर बेचते थे बिरयानी, आज हैं करोड़ों के रेस्टोरेंट के मालिक

Thu, 06 Oct 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Success Story Of Aasif Ahmad

चेन्नई के पल्लवरम में जन्में आसिफ अहमद का परिवार बेहद ही गरीब था। घर की हालत इतनी खराब थी कि आसिफ को 12 साल की उम्र में ही काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। शुरुआत में तो समझ ही नहीं आया कि क्या किया जाए। किसी तरह अखबार और पुराने किताब बेचकर गुजारा चलाने लगे।

Success Story Of Aasif Ahmad

इससे भी काम नहीं चल पाया तो 14 साल की उम्र में जूते का बिजनेस करने लगे। शुरुआत में तो इसमें खूब सफलता मिली मगर बाद में धीरे-धीरे ये धंधा भी ठप्प होने लगा। परिवार और खुद का पेट पालना मुश्किल होने लगा।

Success Story Of Aasif Ahmad

खाना पकाने का शौक था तो शादियों और पार्टियों में बिरयानी बनाने का काम करने लगे। जिंदगी में कुछ अच्छा करने की चाहत में मुंबई का रुख किया। उनके बैंक अकाउंट में उस समय केवल 4 हजार रुपये थे। इससे वो मुंबई में बिरयानी का ठेला लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story Of Aasif Ahmad

धीरे-धीरे लोग उनकी बिरयानी को पसंद करने लगे और उनकी स्वादिष्ट बिरयानी के चर्चे दूर-दूर तक फैलने लगे। इस कारोबार ने अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दिया। भला वो यहां कहां रुकने वाले थे। उन्होंने एक कमरा किराए पर ले लिया और वहां बिरयानी बेचना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Success Story Of Aasif Ahmad

मुंबई में अब वो 'आसिफ बिरयानी' वाले के नाम से मशहूर हो चुके थे। जब आमदनी बढ़ने लगी तो उन्होंने एक आउटलेट खोल लिया। उन्होंने बैंक से लोन लिया और खुद के 8 रेस्टोरेंट खोल लिए। आज आसिफ बिरयानी प्राइवेट लिमिटेड नाम की उनकी कंपनी चलती है और इस कंपनी का सालाना टर्नओवर करोड़ों के पार पहुंच चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed