फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बाप ने बोरियां ढोकर बेटे को पहुंचाया गूगल तक, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी

Thu, 22 Dec 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
Son works in google Seattle father is still a labour by choice
26 साल के राम चंद्रा की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज उन्होंने अपनी किस्मत ही पलट दी। गरीबी में बचपन गुजारने के बाद राम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि आज वो लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। 
Son works in google Seattle father is still a labour by choice

राम राजस्थान के सोजत के रहने वाले हैं। उनके पिता ने रोजाना दिहाड़ी मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया-लिखाया। राम के परिवार में उनके अलावा उनके माता-पिता, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। राम के पिता ने पूरे परिवार को दिहाड़ी मजदूरी करके पाला है।

Son works in google Seattle father is still a labour by choice

राम ने सोजत से पढ़ाई पूरी करने के बाद कोटा में इंजीनियरिंग के लिए कोचिंग ली। राम बचपन से ही पढा़ई में अच्छे थे और स्कूल और कॉलेज के दौरान उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली। साल 2009 में आईआईटी-रूड़की में उन्हें एडमिशन मिल गया और अपनी पहली नौकरी उन्हें गूगल इंडिया में मिली। राम गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। लेकिन गूगल तक पहुंचने का उनका सफर इतना भी आसान नहीं था। पढा़ई के दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की। किसी ने उन्हें कपड़े दिए तो कुछ लोगों ने लैपटॉप खरीद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son works in google Seattle father is still a labour by choice
राम आज गूगल के सीएटल, अमेरिका के ऑफिस में कार्यरत हैं। नौकरी लगने के बाद राम ने उन सभी लोगों का उधार भी चुका दिया जिनसे उनके पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए उधार लिया था। लेकिन उनके पिता आज भी मजदूरी करते हैं। राम कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता को मना किया लेकिन वह खाली नहीं बैठना चाहते। उनके पिता तेजाराम रोजाना मेंहदी की बोरियां ढोने का काम करते हैं और 100 से लेकर 400 रुपये तक कमा लेते हैं।
विज्ञापन
Son works in google Seattle father is still a labour by choice
राम कहते हैं कि वह एक दिन अपने देश लौटकर समाज-सेवा करना चाहते हैं। वह बस तब तक नौकरी करना चाहते हैं जब तक कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो जाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed