फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बाप-दादा करते थे दर्जी का काम, बेटे ने हासिल किया ऐसा मुकाम, आप भी करेंगे सलाम

Fri, 20 Apr 2018 10:17 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
son of tailor justin fernandez gets rs 19 lakh package job in iim nagpur
जस्टिन फेर्नांडीज - फोटो : facebook

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती... इस कविता को असल जिंदगी में केरल के कोल्लम के रहने वाले 27 साल के जस्टिन फर्नांडीज ने सच साबित करके दिखाया है। दरअसल फर्नांडीज एक दर्जी के बेटे हैं और उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों में गुजरा है, इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्हें पहली नौकरी 19 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर हासिल की।   

son of tailor justin fernandez gets rs 19 lakh package job in iim nagpur
जस्टिन फर्नांडीज

जस्टिन को आईआईएम नागपुर के कैम्पस प्लेसमेंट में अब तक का सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज मिला है। आईआईएम नागपुर में पढ़ने वाले जस्टिन को हैदराबाद की वैल्यू लैब द्वारा एसोसिएट डायरेक्टर पद के लिए 19 लाख रुपए का सालाना पैकेज का ऑफर दिया गया है।

son of tailor justin fernandez gets rs 19 lakh package job in iim nagpur
जस्टिन फेर्नांडीज - फोटो : Social Media

जस्टिन ने बताया कि उनके परिवार की सालाना इनकम पचास हजार रुपए थी और खाने के लिए सरकारी राशन पर निर्भर रहा करता था। अगर मेरे पीछे एक आंटी का हाथ न होता तो शायद मैं इस मुकाम तक न पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि मेरी आंटी कहा करती थी कि सिर्फ शिक्षा के जरिए ही उनकी और परिवार की स्थिति सुधर सकती है। आंटी ने 12वीं तक मेरी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
son of tailor justin fernandez gets rs 19 lakh package job in iim nagpur
जस्टिन फेर्नांडीज - फोटो : Social Media
जस्टिन ने कहा 12वीं के बाद मैं त्रिवेंद्रम के सरकारी इंजिनीयरिंग कॉलेज से बीटेक में स्कॉलरशिप मिलने से मेरी लाइफ बेहतर होती चली गई। आईआईएम नागपुर में दाखिला लेने से पहले दो साल तक जस्टिन ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया था। जस्टिन आईआईएम कोझिकोड से एमबीए करना चाहते थे, लेकिन वह पहले अटेम्पट में दाखिला नहीं ले पाए।
 
विज्ञापन
son of tailor justin fernandez gets rs 19 lakh package job in iim nagpur
जस्टिन फेर्नांडीज - फोटो : Social Media

जस्टिन ने कहा कि उनकी उम्र निकलती जा रही थी, इसलिए उन्होंने आईआईएम नागपुर में दाखिला लिया। यहां अपनी लगन और मेहनत से जस्टिन ने इतना बड़ा पैकेज हासिल किया कि आज सभी को उन पर नाज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed