{"_id":"589eeaf34f1c1b875237c926","slug":"man-behind-the-huge-success-of-zomato-dipinder-goyal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी में दो बार हुआ फेल, कैंटीन में आए एक आईडिया से खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
जिंदगी में दो बार हुआ फेल, कैंटीन में आए एक आईडिया से खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिंदर गोयल ने इंडिया ही क्या, विदेशों में भी लोगों के खाने का तरीका बदल दिया है। जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर को बचपन से ही पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वह छठीं कक्षा और कॉलेज के प्रथम वर्ष में फेल भी हो गए थे, लेकिन यह उनकी जिंदगी की रुकावट नहीं बनी।
2 of 5
फेल होने से उन्हें इतना दुख पहुंचाया कि उन्होंने खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की ठानी। उन्होंने जमकर मेहनत की और आईआईटी के लिए चयनित हो गए। आईआईटी से डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी 'बेन एंड कंपनी' में काम किया।
3 of 5
वह काम का ही एक आम दिन था जब उन्हें जोमैटो का आईडिया आया। कैंटीन में खाने के मेन्यू का इंतजार करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि इसमें काफी वक्त जाया होता है। उन्होंने खाने का मेन्यू स्कैन कर के ऑनलाइन डाला जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसी से प्रेरित होकर उन्होंने वेबसाइट खोलने का सोचा जिसमें लोगों को आसपास के रेस्टोरेंट की जानकारी मिल सके। अपने सहकर्मी पंकज चड्ढा के साथ मिलकर उन्होंने 2008 में 'फूडीबे' खोली जिसमें रेस्टोरेंट के मेन्यू से लेकर उसकी समीक्षा भी होती थी।
विज्ञापन
5 of 5
अब फूडीबे जोमैटो बन गया है। जोमैटो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत 23 देशों में अपनी सुविधा देता है। एक कमरे से शुरू हुई दीपिंदर गोयल की कंपनी की कीमत आज 600 करोड़ से ज्यादा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X