प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती, ये तो सब कहते हैं लेकिन साबित बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है मलावथ पूरना ने।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, आदिवासियों के लिए है रोल मॉडल
13 साल की ये लड़की माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। ये तेलंगाना के निजामाबाद जिले की रहने वाली हैं।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, आदिवासियों के लिए है रोल मॉडल
मलावथ बहुत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता खेतों में काम करने वाले मजदूर हैं। जो महीने के 3000 रुपये भी बमुश्किल कमा पाते हैं।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, आदिवासियों के लिए है रोल मॉडल
उनके पिता बताते हैं कि जब हमें मलावथ ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की बात बतायी तो हमें ये बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। उसके स्कूल वालों ने हमें माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान होने वाले खतरे के बारे में बताया था। लेकिन उसने हमें इसके लिए मनाया। उसने कहा कि मैं जीत के ही आऊंगी।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की, आदिवासियों के लिए है रोल मॉडल
उनकी मां कहती हैं कि हम तो गरीब और अनपढ़ हैं। लेकिन चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढें और कुछ बनें।
कमेंट
कमेंट X