{"_id":"59ec66034f1c1b9f678b6be1","slug":"joyita-mondal-indias-first-transgender-judge-appointed-know-some-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए एक ट्रांसजेंडर से जो खुले में सोई, भीख मांगी और अब बनी देश की पहली जज","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
मिलिए एक ट्रांसजेंडर से जो खुले में सोई, भीख मांगी और अब बनी देश की पहली जज
Mon, 23 Oct 2017 07:40 AM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Joyita Mondal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जोयिता मंडल देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के उन चंद लोगों में से एक हैं, जिन्होंने जिंदगी में सिर्फ मुश्किलों का दौर ही देखा। कभी भीख मांगनी पड़ी तो कभी खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी।
लेकिन इन सब के बावजूद जोयिता मंडल आज सफलता की मिसाल बनकर उभरी हैं। जोयिता मंडल भारत की पहली ट्रांसजेंडर जज बन चुकी हैं। जोयिता को उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के इस्लामपुर की लोक अदालत में जज नियुक्त किया गया है।
3 of 5
जोयिता के बचपन का दौर आसान नहीं था हर राह मुश्किल और नई चुनौतियां राह में रोड़े अटकाती रही लेकिन जोयिता हार मानने वालों में से नहीं थीं। जोयिता को बचपन से ही काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा था। स्कूल में उनका मजाक बनाया जाता। जिससे तंग आकर उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
joyita mondal
लेकिन जोयिता की मुश्किलों का दौर अभी शुरू हुआ था। घर में होने वाले भेदभाव से तंग आकर उन्होंने 2009 में अपना घर भी छोड़ दिया। पेट भरने के लिए कॉल सेंटर में नौकरी की लेकिन वहां भी वो ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
joyita mondal
कई बार खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। बाद में जोयिता एक सामाजिक संस्था से जुड़ गईं और सोशल वर्क को अपने जीवन का आधार बना लिया। 2010 से वह सोशल वर्कर के रूप में काम कर रही हैं। जोयिता मंडल देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के उन चंद लोगों में से एक हैं, जिन्होंने पूरी जिंदगी कठिनाईयों से लड़ते हुए एक सफल मुकाम हासिल किया है। जोयिता की जिंदगी उन सभी लोगों के लिए मिसाल है जो अपने दम पर जीवन में कुछ करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X