जेईई एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर ने अपनी सफलता का राज खोला और बताया कि एग्जाम क्रैक करने के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की। प्रणव गोयल बताते हैं कि वह हर रोज आधा घंटा लगाकर यह शेड्यूल बनाते था कि उन्हें पूरे दिन क्या-क्या करना है। कोशिश करते थे कि जो शेड्यूल बना है, उसे पूरी तरह फॉलो करें।
प्रणव ने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे कोचिंग और छह घंटे की सेल्फ स्टडी कर कुल 11 घंटे पढ़ाई करते थे। कई बार वह हतोत्साहित हो जाते थे तो उनके माता-पिता उनका हौसला बढ़ाते थे। पढ़ाई करके जब थक जाते थे तो नॉवेल पढ़कर और कार्टून देखकर खुद को फ्रेश कर लेते थे।
प्रणव ने बताया कि वह जिस वक्त पढ़ाई करता था, इस बात का ध्यान रखता है कि उसका ध्यान ना भटके। जेईई एडवांस को क्रैक करना ज्यादा मुश्किल है, लेकिन अगर ठान लें तो नामुमकिन भी नहीं, बस हौंसला रखना होगा और लगातार स्टडी करनी होगी।
प्रणव गोयल ने बताया कि रेगुलर स्टडी और परिश्रम ही सफलता का मंत्र है। हर विषय को समझकर पढ़ें। इसमें वक्त अधिक लगता है, लेकिन कांसेप्ट क्लीयर हो जाता है। स्टूडेंट्स को अपने ऊपर कांफिडेंस होना चाहिए तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।
बता दें कि जेईई एडवांस टॉपर प्रणव ने 360 अंकों में से 337 अंक प्राप्त किए हैं। आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेंगे। यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वह दो साल जॉब करेंगे फिर एमबीए करने के बाद अपना बिजनेस शुरू करेंगे क्योंकि वह एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X