कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ है जम्मू-कश्मीर के मंजूर डार के साथ। एक समय पर गार्ड की नौकरी करने वाला आज IPL 2018 का खिलाड़ी है। IPL 2018 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के मंजूर डार का चुना जाना कश्मीर जैसी जगह और उसके माहौल के लिए खुशी लेकर आया है। मंजूर को आईपीएल की नीलामी में Kings XI Punjab की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। डार हाल ही में सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में खेल चुके हैं।
गार्ड के रूप में नाइट ड्यूटी करता था जम्मू-कश्मीर का ये शख्स, अब IPL में दिखाएगा हुनर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X