फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE टॉपर ने खोला राज, बताया क्या फार्मूला अपनाकर किया टॉप...आपके भी काम आएगा

Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, cbse 10th result topper taranpreet kaur formula to crack board exam
सीबीएसई टॉपर तरनप्रीत कौर
सीबीएसई 10वीं में टॉप करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। टॉपर तरनप्रीत कौर ने बता रही हैं वो तरीका, जिसे अपनाकर उन्होंने टॉप किया। सीबीएसई ने मंगलवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। पहले तीन स्थानों पर 25 छात्र हैं। इनमें 17 लड़कियां और आठ लड़के हैं। पंजाब के बरनाला के ब्रॉडवे स्कूल मनाल की छात्रा तरनप्रीत कौर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।


 
chandigarh, cbse 10th result topper taranpreet kaur formula to crack board exam
सीबीएसई टॉपर तरनप्रीत कौर
तरनप्रीत कौर ने 500 में से 497 अंक हासिल किए। उसके पिता तरलोचन सिंह नौवीं पास हैं और खेती करते हैं। उनकी माता हरप्रीत कौर 12वीं पास हैं और वे गृहिणी हैं। तरनप्रीत कौर का कहना है कि मन में पढ़ने की लगन हो तो हर मंजिल पाना मुमकिन है। वह हर रोज शाम को होमवर्क निपटाने के बाद 1 से 2 घंटे लगातार पढ़ती थीं। इसके बाद अपनी माता हरप्रीत कौर के साथ घरेलू कार्य में हाथ बंटाती थीं। आज तक ट्यूशन नहीं ली।
chandigarh, cbse 10th result topper taranpreet kaur formula to crack board exam
सीबीएसई टॉपर तरनप्रीत कौर
आंटी सुखवंत कौर ने दिन-रात एक करके पढ़ने में मदद की। टेंशन लेने से कुछ नहीं होता है। सिर्फ तैयारी पर फोकस रखें। रात में रिलैक्स होने के लिए पसंद का काम कर लेती थी, ताकि माइंड फ्रेश रहे। तरनप्रीत कौर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। वह आईएएस बनकर सड़कों पर बेसहारा घूम रहे बच्चों को स्कूलों में पढ़ाकर उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, cbse 10th result topper taranpreet kaur formula to crack board exam
सीबीएसई टॉपर तरनप्रीत कौर
बता दें कि इस बार परीक्षा में 500 में से 499 यानी 99.8% नंबर के साथ चार टॉपर हैं। इनमें डीपीएस गुड़गांव के प्रखर मित्तल, बिजनौर (यूपी) के आरपी पब्लिक स्कूल की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की नंदिनी गर्ग और भवनी विद्यालय कोच्चि की श्रीलक्ष्मी हैं। परीक्षा में 16 लाख बच्चे बैठे थे। कुल पास प्रतिशत 86.70 % रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.67% और लड़कों का 85.32% रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed