{"_id":"585393c04f1c1b310e649977","slug":"bangladesh-actor-hero-alom-is-internet-s-latest-sensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चना बेचने वाला अलोम बोगरा कैसे बना बांग्लादेश का 'रजनीकांत'","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
चना बेचने वाला अलोम बोगरा कैसे बना बांग्लादेश का 'रजनीकांत'
Fri, 16 Dec 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
hero alom
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'हिम्मत और जज्बा साथ हो तो कायनात तक आपका साथ देती है।' कहने को तो ये हिंदी फिल्म का डायलाग है लेकिन बांग्लादेश के अलोम ने इसे अपनाकर अपनी जिंदगी को सफल बना लिया।
जी हां, बात हो रही है बांग्लादेश के सुपरस्टार हीरो अलोम बोगरा की जो आजकल फेसबुक से लेकर ट्विटर और यूट्यूब से लेकर व्हाट्सएप्प हर जगह छाए हुए हैं। लड़के इनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन लगाते हैं और लड़कियां इनपर अपनी जान छिड़कती हैं। कौन है यह शख्स जो बना हुआ है इंटनेट सेंसेशन, जानिए
2 of 9
हीरो अलोम का असली नाम अशरफुल अलोम है। यह बांग्लादेश के अभिनेता हैं और अभी तक 500 से ज्यादा गानों में दिख चुके हैं। पिछले कुछ वक्त से इनके वीडियोज सिर्फ बांग्लादेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी हिट हो रहे हैं।
3 of 9
बांग्लादेश में इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बड़े-बड़े क्रिकेटर्स इनके साथ फोटो खिंचवा चुके हैं। लेकिन इनकी जिंदगी की राह इतनी आसान नहीं थी हमेशा से। एक ऐसा भी वक्त था जब उनके पास रहने को छत और पेट भरने को खाना तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अलोम के पिता चनाचूर बेचते थे। जब वह दस साल के थे तभी पिता ने दूसरी शादी कर ली और अलोम और उनकी मां को घर से निकाल दिया। अपनी मां और अपना घर चलाने के लिए अलोम ने अपने पिता कि तरह चनाचूर बेचना शुरू कर दिया। चनाचूर बेचने के कारण वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए।
विज्ञापन
5 of 9
दिनभर चनाचूर बेचने के बाद अलोम शाम के वक्त एक वीडियो की दुकान पर आ कर बैठते थे। यहीं से उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग करने का शौक चढ़ा। अलोम ने कुछ ही समय बाद वो दुकान खरीद ली। दिन में वह चनाचूर बेचते थे और रात को दुकान संभालते थे। उनकी की जिंदगी में बदलाव तब आया जब उनकी दुकान पर आने वाले एक शख्स ने उन्हें गोद ले लिया। अब्दुर रज्जाक नाम का यह शख्स ही था जिसने अलोम को केबल-टीवी का बिजनेस सेट कराने में मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X